पुणे मंडल के जरंडेश्वर-सातारा खंड के बीच दोहरीकरण कार्य के लिए यातायात ब्लॉक

पुणे मंडल के जरंडेश्वर-सातारा खंड के बीच दोहरीकरण कार्य के लिए यातायात ब्लॉक

पुणे, मार्च (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क)
 मध्य रेल , पुणे मंडल पर ट्रैक दोहरीकरण और विभिन्न इंजीनियरिंग, एस एंड टी कार्यों के लिए पुणे- सातारा  रेलमार्ग  के जरंडेश्वर- सातारा खंड पर दिनांक 31.03.2024 तक ट्रैफिक ब्लॉक संचालित करेगा।
इसके चलते कुछ गाडियां प्रभावित होंगी I विवरण इस प्रकार है।
A. दिनांक 30.03.2024 को यात्रा प्रारंभ होनेवाली यात्री गाड़ियों का रद्दीकरण
1 गाड़ी संख्या 11426 कोल्हापुर -पुणे एक्सप्रेस
2 गाड़ी संख्या 11425 पुणे-कोल्हापुर एक्सप्रेस
3  गाड़ी संख्या 01542 कोल्हापुर-सातारा डेमू
4  गाड़ी संख्या 01539पुणे-सातारा डेमू
5  गाड़ी संख्या 01024कोल्हापुर -पुणे एक्सप्रेस
B. दिनांक 31.03.2024 को यात्रा प्रारंभ होनेवाली यात्री गाड़ियों का रद्दीकरण
1 गाड़ी संख्या 01541सातारा- कोल्हापुर डेमू
2 गाड़ी संख्या 01540कोल्हापुर  – सातारा डेमू
3  गाड़ी संख्या 11426 कोल्हापुर-   पुणे डेमू
4 गाड़ी संख्या 11425पुणे-कोल्हापुर डेमू
5  गाड़ी संख्या 01023 पुणे-कोल्हापुर  एक्सप्रेस
C शॉर्ट टर्मिनेट की जानेवाली गाडियां
दिनांक 29.3.2024 को दादर से रवाना होनेवाली गाड़ी संख्या 11027 दादर सातारा एक्सप्रेस को कराड स्टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट किया जाएगा अर्थात यह गाड़ी कराड- सातारा के बीच रद्द रहेगी।
दिनांक 30.3.2024 को सातारा से रवाना होनेवाली गाड़ी संख्या11028 सातारा-दादर एक्सप्रेस को कराड से दादर के लिए रवाना किया जाएगा अर्थात यह गाड़ी सातारा -कराड के बीच रद्द रहेगी।
दिनांक 30.3.2024 को गोंदिया से रवाना होनेवाली गाड़ी संख्या 11040 गोंदिया -कोल्हापुर महाराष्ट्र एक्सप्रेस  की यात्रा पुणे में समाप्त होगी अर्थात यह गाड़ी पुणे -कोल्हापुर के बीच रद्द रहेगी।
दिनांक 31.3.2024 को  कोल्हापुर  से रवाना होनेवाली गाड़ी संख्या 11039 कोल्हापुर -गोंदिया महाराष्ट्र एक्सप्रेस को  पुणे से गोंदिया के लिए रवाना किया जाएगा अर्थात यह गाड़ी कोल्हापुर -पुणे के बीच रद्द रहेगी।
D परिवर्तित मार्ग से चलनेवाली गाडियां
दिनांक 30.3.2024 को चंडीगढ़ से रवाना होनेवाली गाड़ी संख्या 22686 चंडीगढ़ – यशवंतपुर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग मनमाड -दौंड कॉर्ड लाइन -पुणे- दौंड -कुर्डूवाडी -पंढरपुर मिरज होकर चलेगी।
दिनांक 30.3.2024 को बेंगलुरु से रवाना होनेवाली गाड़ी संख्या 16506 बेंगलुरु – गांधीधाम एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग मिरज – पंढरपुर -कुर्डूवाडी -दौंड- पुणे होकर चलेगी।
E रिशेड्यूल की जानेवाली गाडियां
दिनांक 31.3.2024 को छत्रपति शाहू महाराज टर्मिनस कोल्हापुर से यात्रा प्रारंभ होनेवाली गाड़ी संख्या 11030 कोल्हापुर -मुंबई कोयना एक्सप्रेस को अपने निर्धारित प्रस्थान समय 08.15 बजे से चार घंटे देरी से अर्थात 12.15 बजे रवाना किया जाएगा।
दिनांक 31.3.2024 को छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुंबई से यात्रा प्रारंभ होनेवाली गाड़ी संख्या 11139 मुंबई -होसपेट एक्सप्रेस को अपने निर्धारित प्रस्थान समय 21.20 बजे से तीन घंटे देरी से अर्थात 00.20 बजे रवाना किया जाएगा।
F निम्नलिखित गाड़ी को रेग्यूलेट किया जाएगा
दिनांक 31.3.2024 को छत्रपति शिवाजी टर्मिनस मुंबई  से यात्रा प्रारंभ होनेवाली गाड़ी संख्या 11029 मुंबई – कोल्हापुर कोयना एक्सप्रेस को एक घंटा तीस मिनट रेग्यूलेट किया जाएगा।
यह  मेगा ब्लॉक दोहरीकरण, बुनियादी ढांचे के रखरखाव और सुरक्षा के लिए आवश्यक हैं।  यात्रियों से अनुरोध है कि वे असुविधा के लिए रेलवे प्रशासन का सहयोग करें।
यह प्रेस विज्ञप्ति जनसंपर्क विभाग मध्य रेलवे,  पुणे मंडल द्वारा जारी की गई है।
Spread the love

Post Comment