शिवाजीराव आढलराव पाटिल ने पुणे म्हाडा अध्यक्ष पद का कार्यभार स्वीकारा

शिवाजीराव आढलराव पाटिल ने पुणे म्हाडा अध्यक्ष पद का कार्यभार स्वीकारा

पुणे, फरवरी (जिमाका)
पुणे गृहनिर्माण व क्षेत्र विकास प्राधिकरण यानी म्हाडा के अध्यक्ष पद पर शिवाजीराव आढलराव पाटिल की नियुक्ति की गई है। उक्त पद का कार्यभार महाराष्ट्र विधान परिषद उपसभापति डॉ. नीलम गोर्हे की उपस्थिति में श्री आढलराव पाटिल ने पदभार स्वीकार किया।
म्हाडा के माध्यम से गरीबों को किफायती आवास उपलब्ध कराना, म्हाडा कॉलोनियों के नागरिकों की समस्याओं को हल करने और उन्हें न्याय दिलाने का कार्य नवनिर्वाचित अध्यक्ष के द्वारा किया जाएगा, यह विश्वास उपसभापति डॉ. गोहे‘ ने व्यक्त किया है।

Spread the love

Post Comment