पुणे रेल मंडल पर अमृत भारत स्टेशन स्कीम के द्वितीय चरण में विकसित होंगे 10 स्टेशन

पुणे रेल मंडल पर अमृत भारत स्टेशन स्कीम के द्वितीय चरण में विकसित होंगे 10 स्टेशन

पुणे, फरवरी (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क)
पुणे रेल मंडल पर अमृत भारत स्टेशन स्कीम के द्वितीय चरण में विकसित किए जाने वाले स्टेशनों के बारे मंडल रेल प्रबंधक श्रीमती इन्दू दुबे ने प्रेस वार्ता के दौरान मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि देहू रोड, चिंचवड, हड़पसर, उरूली, वाठार, लोणंद, सांगली, केडगांव, बारामती तथा कराड स्टेशन के उन्नतीकरण तथा मंडल के विभिन्न 25 स्थानों पर रोड ओवर ब्रिज/रोड अंडर ब्रिज का निर्माण किया जाएगा जिसका शुभारंभ प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा 26 फरवरी को विडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आधारशिला रखकर किया जाएगा।

श्रीमती दुबे ने स्टेशनों पर विकसित की जानेवाली विभिन्न यात्री सुविधाओं की विस्तार से जानकारी दी।
मंडल रेल प्रबंधक ने इस दौरान 2047 विकसित भारत विकसित रेल चित्रकला प्रतियोगिता में बच्चों द्वारा बनाए गए सुंदर तथा आकर्षक चित्र भी साझा किए।
यह चित्रकला प्रतियोगिता पुणे मंडल के अंतर्गत आनेवाले विभिन्न स्टेशनों के नजदीक स्थित विद्यालयों में हाल ही में आयोजित की गई थी।

प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान पर चयनित हुए बच्चों को आगामी 26 फरवरी को अमृत भारत स्टेशन स्कीम कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथियों के द्वारा विभिन्न स्टेशनों पर पुरस्कृत किया जाएगा।
यह प्रेस विज्ञप्ति जनसंपर्क विभाग, पुणे मंडल द्वारा जारी की गई है।

Spread the love

Post Comment