12/07/2025

जीवनरक्षक डॉ. बच्चूसिंह टाक का किया गया विशेष सम्मान

Bachchu Tak Samman

हड़पसर, मई (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क)
जीवनरक्षक डॉ. बच्चूसिंह गुरुमुकसिंह टाक का हाल ही में परभणी में सिख शिकलीकर समाज की ओर से विशेष सम्मान किया गया।
शहीद भगतसिंह जीवनरक्षक फाउंडेशन के अध्यक्ष जीवनरक्षक डॉ.बच्चूसिंह टाक जो पिछले 30 वर्षों से आपदा प्रबंधन, सामाजिक क्षेत्रों में अहम योगदान, आम जनता के लिए समर्पित नि:स्वार्थ सेवा व प्रेरणादायक कार्य के लिए उन्हें विधायक डॉ. राहुल पाटिल के द्वारा विशेष रूप से सम्मानित किया गया है।

इस अवसर पर यहां सिख शिकलीकार समाज के ग्रंथी सतनाम सिंह टाक, रघुबीर सिंह टाक, जतन सिंह जूनी, ठाकुर सिंह बावरी, बलजीत सिंह बावरी, जागीर सिंह बावरी, शेर सिंह बावरी, जौहर सिंह कल्याणी, अजीत सिंह जूनी, झेलसिंह बावरी, सूरज सिंह भोंड, बलबीर सिंह जूनी और सिख शिकलीकर समाज के अन्य अतिथिगण उपस्थित थे।

About The Author

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *