26/06/2025

समाजसेवक हरिभाऊ काले को विशेष पुरस्कार से किया गया सम्मानित

Harubhau Kale Sammanit

हड़पसर, फरवरी (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क)
हड़पसर में कर्मवीर भाऊराव पाटिल नागरी सहकारी पतसंस्था मर्यादित की ओर से आयोजित कार्यक्रम में संत गाडगेबाबा सामाजिक विकास संस्था के संस्थापक अध्यक्ष और समाजसेवक हरिभाऊ काले को रयत शिक्षा संस्था के अध्यक्ष चंद्रकांत दलवी, जनसेवा फाउंडेशन के संस्थापक अध्यक्ष डॉ. विनोद शाह, विधायक चेतन तुपे, एच.वी. देसाई नेत्र अस्पताल के अध्यक्ष नितिन देसाई, कर्मवीर भाऊराव पाटिल नागरी सहकारी पतसंस्था मर्यादित के संस्थापक प्रोफेसर जे.पी. देसाई की उपस्थिति में विशेष पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

संत गाडगेबाबा सामाजिक विकास संस्था के संस्थापक अध्यक्ष और समाजसेवक हरिभाऊ काले द्वारा पिछले 25 वर्षों से जारी सामाजिक कार्यों के सम्मान में उन्हें महाराष्ट्र परिट (धोबी) सेवा मंडल की ओर से राष्ट्रीय समाज भूषण पुरस्कार दिया गया। इस पर संज्ञान लेते हुए पतसंस्था ने उन्हें सम्मानित किया।

About The Author

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *