समाजसेवक उत्तम कामठे ‘राज्यस्तरीय पुरस्कार’ से सम्मानित

लोणीकालभोर, अगस्त (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क)
अखिल भारतीय मराठी साहित्य परिषद द्वारा आयोजित चतुर्थ राज्यस्तरीय राजकुमार कालभोर साहित्य सम्मेलन के अवसर पर अखिल भारतीय मराठी साहित्य परिषद के अध्यक्ष श्री शरदराव गोरे के शुभहाथों युवा समाजसेवक उत्तम कामठे द्वारा जारी सामाजिक एवं विधायक कार्यों को मद्देनजर रखते हुए सामाजिक योगदान हेतु उन्हें राज्यस्तरीय पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया है।

इस अवसर पर यहां ग्रामीण साहित्यकार किशोर टिलेकर, वरिष्ठ साहित्यकार सूर्यकांत नामुगड़े साहित्य परिषद की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शुभांगी कालभोर, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष फूलचंद नागतिलक, ट्रस्टी ज्ञानेश्वर पतंगे, महाराष्ट्र उपाध्यक्ष दत्तात्रय भोंगले, हनुमंत चिकने, समीर गुधाटे, महाराष्ट्र महासचिव संतोष शेलार, सुनील लोनकर, पुरुषोत्तम हिंगणकर, मराठवाड़ा प्रदेश अध्यक्ष परमेश्वर पालकर, उपाध्यक्ष तुकाराम गंगावणे, शहर अध्यक्ष ज्ञानेश्वर धायरीकर, मुख्य संयोजक अमोल कुंभार, पश्चिम महाराष्ट्र युवा प्रदेश अध्यक्ष सुमेध गायकवाड, संघटक सुजाता गुरव, जयश्री नांदे, सिंधु सालेकर, जिला अध्यक्ष प्रो. सुरेश वालेकर, रमेश रेडेकर, मधुकर गिलबिले, युवा जिला अध्यक्ष विशाल कालभोर, संदेश जाधव, महिला जिला अध्यक्ष प्रो. कविता शिर्के, प्रो. कविता ढोले आदि उपस्थित थे।

Please Share ...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *