समाजसेविका डॉ. नलिनी चौधरी ‘गाथा सम्मान पुरस्कार’ से सम्मानित

फुरसुंगी, मार्च (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क)
चिंतामणि जेष्ठ नागरिक संघ, भेकराईनगर की ओर से विश्व महिला दिवस बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर पूर्व मुख्याध्यापिका एवं समाजसेविका डॉ. नलिनी चौधरी को राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी हवेली- पुरंदर विधानसभा की महिला अध्यक्ष प्राची शितोले के शुभहाथों ‘गाथा सम्मान पुरस्कार’ देकर विशेष रूप से सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर यहां पद्मिनी संगीत विद्यालय की संस्थापिका एवं संचालिका प्रियंका लादे पाटिल, चिंतामणि जेष्ठ नागरिक संघ के अध्यक्ष श्री किसन गायकवाड, उपाध्यक्ष श्री ज्ञानोबा शिंदे, सचिव रंजना बर्गे, कोषाध्यक्ष श्री कांतीलाल गदादे, श्री ज्ञानदेव रणवरे, श्री बाबु शिंदे, श्री प्रदीप सावंत, श्री प्रकाश गीर, श्री गोविंद रायकर, श्री ओमप्रकाश मुंढे, शोभा मोरे, सलाहकार श्री मधुकर बर्गे, श्री प्रल्हाद घोलवे, श्री हनुमंत माने, श्रीज्ञानेश्वर टिलेकर श्री रामदास नवले के साथ अन्य गणमान्य प्रमुख रूप से उपस्थित थे। इस अवसर पर 75 वर्षीय वरिष्ठ महिला शकुंतला राउत की प्रशंसा की गई।

पूर्व मुख्याध्यापिका एवं समाजसेविका डॉ. नलिनी चौधरी ने उपस्थित महिलाओं को जीवन प्रबंधन के साथ-साथ समय प्रबंधन, रिश्तों का, भावनात्मक, पारिवारिक, मन और स्वास्थ्य प्रबंधन पर बहुमूल्य मार्गदर्शन दिया।
कार्यक्रम का प्रास्ताविक चिंतामणि वरिष्ठ नागरिक संघ के अध्यक्ष किसन गायकवाड ने किया। सूत्र-संचालन सचिव रंजना बर्गे और आभार प्रदर्शन एडवोकेट जायभाई ने किया।

Please Share ...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *