सामाजिक कार्यों में अहम योगदान देनेवाले अरविंद दाणी का दुःखद निधन
हड़पसर, अक्टूबर (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क)
मानवतावादी समाज सेवा संघटना की आजीवन सदस्या तथा सलाहकार श्रीमती रजनी अरविंद दाणी के पति एवं सामाजिक कार्यों में अहम योगदान देनेवाले श्री अरविंद दाणी (उम्र 81) का 25 अक्टूबर की तड़के सुबह डेक्कन जिमखाना में निधन हो गया। वे अपने पश्चात पत्नी, लड़का, लड़की, बहु, दामाद परिवार रोता-बिलखता छोड़कर चले गए हैं।
