स्मितसेवा फाउंडेशन की ओर से नौकरी महोत्सव का आयोजन

स्मितसेवा फाउंडेशन की ओर से नौकरी महोत्सव का आयोजन
हड़पसर, सितंबर (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क)
भारतीय जनता पार्टी, स्मितसेवा फाउंडेशन व जी.ओ. वाय.एन. संस्था द्वारा संयुक्त रूप से भव्य नौकरी महोत्सव का आयोजन भाजपा ओबीसी मोर्चा पुणे शहर महासचिव स्मिता तुषार गायकवाड ने विधायक योगेश टिलेकर के मार्गदर्शन में आयोजित किया था।
रोजगार महोत्सव का उद्घाटन हड़पसर विधानसभा चुनाव क्षेत्र के विधायक चेतन तुपे व भाजपा ओबीसी मोर्चा महिला प्रदेश संयोजक उज्ज्वला हाके के शुभहाथों किया गया। यहां भाजपा हड़पसर अध्यक्ष संदीप दलवी, आरपीआई महाराष्ट्र प्रदेश महिला अध्यक्ष शशिकला वाघमारे, गणेश घुले, तुषार गायकवाड, भाजपा महिला मोर्चा पुणे शहर सचिव स्वाति प्रमोद कुरणे, श्री शक्तिसिंह कल्याणी, शोभा लगड, सोनल कोद्रे, अलका शिंदे, संगीता पाटिल, रेखा आबनावे, निकिता निंगाले, भावना कांबले, सुनीता रायकर, विमल वागलगावे, अश्विनी बिडवे, आण्णा बांदल, काशिनाथ भुजबल, आशा भूमकर, अंजली शहा, रेणुका गड्डा, प्रीति उत्तरकर आदि उपस्थित थे।
रोजगार महोत्सव को परियोजना समन्वयक सचिन भोपाल, वरिष्ठ कार्यकारी शाहजी रंधावन, निर्माण संगठन प्रबंधक सौरभ बालासाहेब काकड़े, अपर्णा साठे, योगेश कुंभकार के साथ सभी कर्मचारियों व 10 अन्य कंपनियों का समर्थन मिला।