26/06/2025

शिंदे स्पोर्ट्स फाउंडेशन का एक ही लक्ष्य, बेहतर खिलाड़ियों को तैयार कर अपने देश का नाम रोशन करना : हर्षद शिंदे

Harshad Shinde

हड़पसर, जनवरी (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क)
स्व. भारती कैलास शिंदे स्पोर्ट्स फाउंडेशन द्वारा आयोजित की गई प्रतियोगिता में कई राज्यों के खिलाड़ियों ने भाग लिया। इंडियन ओपन रिपब्लिकन कप कराटे सीजन वन का आयोजन यूथ फाउंडेशन व आइकॉन फाउंडेशन के सहयोग से वाडिया पार्क स्टेडियम अहमदनगर में किया गया था। इस प्रतियोगिता में 2 हजार खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान, केरल, हरियाणा, गोवा, कर्नाटक, झारखंड, पंजाब, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश आदि अन्य राज्यों के खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में भाग लिया। यह जानकारी प्रतियोगिता के आयोजक स्व. भारती कैलास शिंदे स्पोर्ट्स फाउंडेशन के अध्यक्ष व सक्षम ग्रुप के संस्थापक एंव सी.ई.ओ. हर्षद शिंदे ने दी है।

प्रतियोगिता के बारे में अधिक जानकारी देते हुए हर्षद शिंदे ने कहा कि इंडियन ओपन रिपब्लिकन कप कराटे सीजन वन प्रतियोगिता 7 वर्ष से कम, 10 वर्ष, 13 वर्ष, 15 वर्ष, 17 वर्ष, 18 वर्ष और खुला समूह इस तरह 7 गुट में आयोजित की गई थी। प्रथम स्थान महाराष्ट्र, दूसरे स्थान पर कर्नाटक और तीसरा स्थान दिल्ली टीम ने हासिल किया, जिन्हें क्रमश: 51,000 रुपए, 25,000 रुपए और 15,000 रुपए का इनाम सम्मान चिन्ह देकर अहमदनगर शहर के विधायक संग्राम (भैया) जगताप के शुभ हाथों सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विधायक संग्राम (भैया) जगताप ने प्रतियोगिता में भाग लेनेवाले सभी खिलाड़ियों का अभिनंदन किया और विजेता खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं।

इंडियन ओपन रिपब्लिकन कप कराटे सीजन वन का आयोजन सबील सैयद और साहिल सैयद के अहम योगदान से किया गया था। प्रतियोगिता को सफल बनाने के लिए स्व. भारती कैलास शिंदे स्पोर्ट्स फाउंडेशन के सदस्यों ने अथक परिश्रम किया।
इस अवसर पर हर्षद शिंदे को निदेशक खेल आयोग इंडियन रिपब्लिक कप पद पर नियुक्त किया गया। उन्हें नियुक्ति पत्र सबील सैयद और साहिल सैयद के शुभ हाथों प्रदान किया गया।

प्रतियोगिता के आयोजक स्व. भारती कैलास शिंदे स्पोर्ट्स फाउंडेशन के अध्यक्ष व सक्षम ग्रुप के संस्थापक एवं सी.ई.ओ. हर्षद शिंदे ने बताया कि खिलाड़ियों की प्रतिभा, खेल का अच्छा प्रदर्शन और उनके जज्बे को एक अच्छा स्थान प्राप्त हो, इस मुख्य उद्देश्य से ही प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। हमारे फाउंडेशन का एक ही लक्ष्य है कि हमारे देश में अच्छे खिलाड़ी तैयार करके अपने देश का नाम रोशन करना। इसके लिए आगे भी विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताएं नियमित रूप में आयोजित करते रहेंगे।

About The Author

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *