25/06/2025

बैडमिंटन शटल से साकार की गई शनिवारवाड़ा की छवि विश्व रिकॉर्ड में दर्ज : अंजलि लोटके

Shanivar Wadi photo

हड़पसर, फरवरी (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क)
अंजलि शटल मास्टर्स बैडमिंटन अकादमी के माध्यम से 3824 बैडमिंटन शटल का उपयोग करके शनिवारवाडा की सबसे बड़ी छवि बनाकर विश्व रिकॉर्ड बनाया गया।

Shanivar-Wadi-photo1-300x141 बैडमिंटन शटल से साकार की गई शनिवारवाड़ा की छवि विश्व रिकॉर्ड में दर्ज : अंजलि लोटके
शनिवारवाडा की इस अनूठी बैडमिंटन प्रतिकृति का उद्घाटन अमनोरा टाउनशिप के प्रबंध निदेशक अनिरुद्ध देशपांडे ने मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हड़पसर विधानसभा चुनाव क्षेत्र के विधायक चेतन तुपे पाटिल की उपस्थिति में किया। यहां राष्ट्रवादी कांग्रेस हड़पसर के अध्यक्ष डॉ.शंतनु जगदाले, कार्याध्यक्ष अमर आबा तुपे, संदीप बधे, पूर्व उपसरपंच रुपेश तुपे , शहर उपाध्यक्ष किरण गाडेकर, संतोष बोराटे आदि के साथ बड़ी संख्या में खिलाड़ी उपस्थित थे।
बैडमिंटन खेल की शुरुआत भारत में हुई, जहां यह पहली बार 19वीं सदी के मध्य में पूना शहर (जिसे अब पुणे के नाम से जाना जाता है) में खेला गया था। पुणे बैडमिंटन का जन्मस्थान है। इस शहर में बैडमिंटन शटल का उपयोग करते हुए शनिवारवाड़ा की सबसे बड़ी छवि एक विश्व रिकॉर्ड बन गई है और इस रिकॉर्ड को इंडिया स्टार वर्ल्ड रिकॉर्ड्स द्वारा प्रमाणित किया गया है। अंजलि शटल मास्टर्स बैडमिंटन अकादमी के नाम यह रिकॉर्ड है। यह जानकारी आयोजिका राकांपा हड़पसर विधानसभा क्रीड़ा सेल अध्यक्षा अंजलि लोटके ने दी।

अंजलि शटल मास्टर्स पुणे शहर का सबसे बड़ा बैडमिंटन कॉम्प्लेक्स है। इसमें खिलाड़ियों के लिए हड़पसर, वानवड़ी और नांदेड़ सिटी कई बैडमिंटन कोर्ट हैं। इसकी शुरुआत 2016 से हुई है। महाराष्ट्र बैडमिंटन एसोसिएशन के अंतर्गत इस अकादमी में विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताएं आयोजित की जाती हैं।
विधायक चेतन तुपे व अनिरुद्ध देशपांडे ने अंजलि लोटके की पहल की विशेष रूप से सराहना की।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *