25/06/2025

सेवाभावी पवार दम्पत्ति ने नाना भानगिरे के जन्मदिन पर किया निःशुल्क देवदर्शन यात्रा का आयोजन

Nana Bhangire Satkar

सेवाभावी पवार दम्पत्ति ने नाना भानगिरे के जन्मदिन पर किया निःशुल्क देवदर्शन यात्रा का आयोजन

हड़पसर, अप्रैल (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क)
शिवसेना पुणे शहर प्रमुख नाना भानगिरे के जन्मदिन के अवसर पर शिवसेना पुणे शहर महिला आघाडी की उपाध्यक्षा सारिका काका पवार एवं युवासेना पुणे उपशहर प्रमुख काका पवार की ओर से आम जनता के लिए निःशुल्क तुलजापुर येडेश्वरी देवदर्शन यात्रा का आयोजन किया था।

यात्रा के शुभारंभ के अवसर पर यहां युवासेना हड़पसर विधानसभा चुनाव क्षेत्र के प्रमुख योगेश जोशी, पूर्व ग्रामपंचायत सदस्य विश्वास पोल, सामाजिक कार्यकर्ता दासू दूनघव, शिवसेना महिला नेता प्रतिमा बोबडे, सुमित पवार, उद्यमी प्रीतम बडदे, शिवसेना महिला आघाडी अध्यक्षा निशिगंधा थोरात, शीतल गाडे, प्रतिमा बोबडे के साथ अन्य प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

लोकनेता नाना भानगिरे को अच्छा स्वास्थ्य मिले, उनके द्वारा जारी आम जनता की सेवा बरकरार रहे, जनता के प्रति समर्पित होकर आम जनता की समस्या एवं परेशानी हल करते रहे। ईश्वर उन्हें आम जनता की सेवा करने हेतु आशीष दे। यही हमारी मनोकामना है। इन शब्दों में शिवसेना पुणे शहर महिला आघाडी की उपाध्यक्षा सारिका काका पवार एवं युवासेना पुणे उपशहर प्रमुख काका पवार ने पुणे शहर प्रमुख नाना भानगिरे को शुभकामनाएं दीं।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *