स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा निर्मित वस्तुओं की बिक्री के लिए ‘सक्षमा एसएचजी’ ई-पोर्टल का आयुक्त एवं प्रशासक शेखर सिंह ने किया उद्घाटन

स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा निर्मित वस्तुओं की बिक्री के लिए ‘सक्षमा एसएचजी’ ई-पोर्टल का आयुक्त एवं प्रशासक शेखर सिंह ने किया उद्घाटन
पिंपरी, जुलाई (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क)
महिला सशक्तिकरण के लिए पिंपरी चिंचवड़ महानगरपालिका विभिन्न स्तरों पर प्रयास कर रही है। मनपा सामाजिक विकास विभाग और टाटा स्ट्राइव द्वारा निर्मित ‘एसएचजी ई-पोर्टल’ पर ‘सक्षमा’ पेज महिलाओं को अपने हाथ से बने सामान बेचने का एक मंच प्रदान करेगा। इससे महिलाओं के लिए बड़े पैमाने पर रोज़गार के अवसर निर्माण होंगे। यह विचार महानगरपालिका के आयुक्त तथा प्रशासक शेखर सिंह ने व्यक्त किये।
पिंपरी चिंचवड़ महानगरपालिका सामाजिक विकास विभाग और टाटा स्ट्राइव द्वारा संयुक्त रूप से क्रियान्वित ‘सक्षम’ परियोजना के तहत महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा माल की बिक्री के लिए बनाई गई ‘एसएचजी ई-पोर्टल’ पर ‘सक्षमा’ पेज के उद्घाटन के अवसर पर आयुक्त एवं प्रशासक शेखर सिंह बोल रहे थे। इस अवसर पर अतिरिक्त आयुक्त प्रदीप जांभले पाटिल, उपायुक्त ममता शिंदे, सहायक सामाजिक विकास अधिकारी संतोषी चोरघे, साथ ही टाटा स्ट्राइव के प्रतिनिधि अमेय वंजारी, बिचिता जॉयस, स्नेहल विचारे, सचिन उपाध्याय, संतोष डोंगरे, अश्विनी सांगेकर और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
इस नई डिजिटल पहल के माध्यम से महिलाओं द्वारा बनाए गए उत्पादों के लिए नए बाज़ार उपलब्ध होंगे और इससे बड़े पैमाने पर रोज़गार और आय के अवसर निर्माण होंगे। सक्षमा परियोजना के अंतर्गत अब तक 8 महिला महासंघों की स्थापना की जा चुकी है। इन महासंघों के माध्यम से महिलाओं को पेशेवर अवसरों और सशक्तीकरण के लिए मज़बूत समर्थन दिया जा रहा है।
कार्यक्रम में आयुक्त एवं प्रशासक शेखर सिंह और अतिरिक्त आयुक्त प्रदीप जांभले पाटिल ने महिला स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से महिलाओं द्वारा बनाई गई वस्तुओं का स्वयं निरीक्षण किया और उनकी सराहना की। इन वस्तुओं में स्थानीय, हस्तशिल्प और उपयोगी घरेलू सामान शामिल थे। कार्यक्रम में महासंघ के विभिन्न क्षेत्रीय कार्यालयों से महिला पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया।
सम्मानित महिला फेडरेशन
-अ क्षेत्र : संजीवनी फेडरेशन- अध्यक्ष असमा मुलानी, सचिव कविता खराडे, कोषाध्यक्ष विभा इंगले।
-ब क्षेत्र : उडान फेडरेशन- अध्यक्ष वर्षा सोनार, सचिव अनिता मठपती, कोषाध्यक्ष वैशाली घाटके।
-क क्षेत्र : स्वरूपा फेडरेशन- अध्यक्ष सिंधू किवले, सचिव स्नेहा गिरधारी, कोषाध्यक्ष संध्या परदेशी।
-ड क्षेत्र : आरंभ फेडरेशन- अध्यक्ष उषा काले, सचिव मीनल ठेंगे, कोषाध्यक्ष मीनाक्षी शेट्टीवार।
-इ क्षेत्र : झेप फेडरेशन- अध्यक्ष रेखा सोमवंशी, सचिव संगीता सस्ते, कोषाध्यक्ष उर्मिला वाकचौरे।
-फ क्षेत्र : एकता फेडरेशन- अध्यक्ष उमा सालवीकर, सचिव रेश्मा घुले, कोषाध्यक्ष कमल सोनवणे।
-ग क्षेत्र : गरुड झेप फेडरेशन- अध्यक्ष माधुरी भोसले, सचिव सुवर्णा सोनवलकर, कोषाध्यक्ष लता गायकवाड।
-ह क्षेत्र : अल्फा फेडरेशन- अध्यक्ष कोमल गावधनकर, सचिव राखी धार, कोषाध्यक्ष रचना वारे।