30/06/2025

छात्रा राधिका चिमटे का महिला एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी पद पर चयन

Radhika Chimate

हड़पसर, अप्रैल (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क)
महाराष्ट्र आरोग्य मंडल के नारोडी स्थित आदिवासी लड़कियों के मुक्तांगन छात्रावास में वर्ष 2000 से 2012-13 तक अध्ययन करनेवाली छात्रा राधिका नामदेव चिमटे (नि. मु. आंबे हातवीज, ता. जुन्नर) को एमपीएससी से महिला एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी (वर्ग-ख) के रूप में चुना गया है।
उन्होंने सावित्रीबाई फुले पुणे विश्वविद्यालय से एमएससी की पढ़ाई पूरी की और एमपीएससी परीक्षा से यह उपलब्धि प्राप्त की। महाराष्ट्र आरोग्य मंडल के सचिव श्री अनिल गुजर व सह सचिव श्री अरुण गुजर ने उसका अभिनंदन किया। साथ ही राधिका चिमटे को इस उपलब्धि हेतु महाराष्ट्र आरोग्य मंडल की ओर से शुभकामनाएं दीं।

महाराष्ट्र आरोग्य मंडल की ओर से जरूरतमंद, गरीब, शिक्षा सुविधाओं का अभाव वाली आदिवासी लड़कियों को शिक्षा का अवसर दिलाने के उद्देश्य से नारोडी, ता. आंबेगांव, जि. पुणे में वर्ष 1988 से आदिवासी बालिकाओं के लिए मुक्तांगन छात्रावास संचालित किया जा रहा है। इस छात्रावास में लड़कियों के आवास और शिक्षा का सारा खर्च औद्योगिक सामाजिक उत्तरदायित्व निधि से किया जाता है।

– श्री अनिल गुजर
सचिव : महाराष्ट्र आरोग्य मंडल

About The Author

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *