29/06/2025

सावित्रीबाई फुले के नाम के पहले लगाया गया साध्वी शब्द हटाया जाए : उत्तम कामठे

सावित्रीबाई फुले

सावित्रीबाई फुले के नाम के पहले लगाया गया साध्वी शब्द हटाया जाए : उत्तम कामठे

हड़पसर, जून (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क)
हड़पसर स्थित बंटर स्कूल परिसर में कै. साध्वी सावित्रीबाई फुले विद्यानिकेतन नं. 4 स्कूल का नाम सावित्रीबाई फुले के नाम पर रखा गया है, यह एक अच्छी पहल है, लेकिन पुणे नगर निगम ने सावित्री माई को उनके नाम के पहले साध्वी का इस्तेमाल करके सही मायने में अपमान करने की कोशिश की है। इससे कई लोगों की भावनाएं आहत हो रही हैं और इसका समाज पर बुरा असर भी पड़ रहा है। आज तक किसी ने इस मुद्दे का उल्लेख नहीं किया है। हालांकि संभाजी ब्रिगेड पुणे जिले के माध्यम से हमारा पुणे नगर शिक्षा मंडल के उपायुक्त विजयकुमार थोरात को निवेदन देकर अनुरोध किया है कि साध्वी शब्द को हटाया जाए, अन्यथा संभाजी ब्रिगेड स्टाइल से तीव्र आंदोलन आपके ऑफिस के सामने करना होगा। इसकी जिम्मेदारी आपके विभाग पर होगी। यह चेतावनी संभाजी ब्रिगेड पुणे के जिलाध्यक्ष उत्तम कामठे ने दिया है।

इस अवसर पर यहां सचिव तेजश्री पवार, कोषाध्यक्ष संतोष कराले, निलेश काले, उपाध्यक्ष गौरी कांबले, रेखा कामठे, संघटक एडवोकेट अलीम पटेल, एडवोकेट अमोल लोंढे, रामा कसबे, महादेव सलगर के साथ अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

About The Author

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *