29/06/2025

प्रत्येक व्यक्ति को अवश्य देखनी चाहिए फिल्म ‘सत्यशोधक’ : महेश ससाणे

Film Satysodhak

हड़पसर, जनवरी (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क)
क्रांतिसूर्य ज्योतिबा फुले और क्रांतिज्योति सावित्रीबाई फुले के जीवन पर आधारित सत्यशोधक फिल्म प्रत्येक व्यक्ति को आवश्यक देखनी ही चाहिए। महात्मा ज्योतिबा फुले और सावित्रीबाई फुले द्वारा समाज और महिलाओं के लिए दिया गया अमूल्य योगदान आनेवाली पीढ़ियों को समझने के लिए सामाजिक दयित्व को मद्देनजर रखते हुए पहल को आयोजित किया गया है। यह विचार भाजपा हड़पसर विधानसभा चुनाव क्षेत्र के उपाध्यक्ष महेश ससाणे ने व्यक्त किए।

आधार प्रतिष्ठान की ओर से भाजपा महिला नेता माया महेश ससाणे की ओर से महिलाओं के लिए महात्मा ज्योतिबा फुले और क्रांतिज्योति सावित्रीबाई फुले के जीवन पर आधारित सत्यशोधक फिल्म का मुफ़्त शो का आयोजन किया गया था, तब वे बोल रहे थे। इस अवसर पर यहां भाजपा हड़पसर विधानसभा चुनाव क्षेत्र के अध्यक्ष संदीप दलवी, संघटन महासचिव गणेश घुले, सत्यशोधक फिल्म के कलादिग्दर्शक संदीप इनामके, मंगल रायकर, रुपाली शिंदे, सुलक्षा तामसे, लालिता ससाणे, सपना हिंगणे, उज्ज्वला भट्टड, गौरी ससाणे, सरूमंगल वज्रशेट्टी आदि उपस्थित थे। इस अवसर पर उपस्थित अतिथिगणों ने सेवाभावी ससाणे दंपत्ति द्वारा महिलाओं को सत्यशोधक फिल्म को मुफ्त दिखाने की पहल करने के लिए का अभिनंदन किया।

इस पहल को सफल बनाने के लिए विजय महेश ससाणे, ऋषभ सातव, अभिषेक कारखानीस, चिन्मय साडविलकर व प्रवीण शृंगारपुरे आदि ने परिश्रम किया।

About The Author

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed