01/07/2025

एस. चोकलिंगम ने महाराष्ट्र के मुख्य निर्वाचन अधिकारी का कार्यभार ग्रहण किया

94c245c6-a1c5-4322-a934-c828d05401c7-e1709653922355-750x375

मुंबई, मार्च (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क)
भारत निर्वाचन आयोग ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के एक वरिष्ठ अधिकारी एस. चोकलिंगम को महाराष्ट्र का मुख्य निर्वाचन अधिकारी नियुक्त किया। तदनुसार, कल 5 मार्च, 2024 को श्री चोकलिंगम ने प्रधान सचिव व मुख्य चुनाव अधिकारी, महाराष्ट्र, मंत्रालय, मुंबई पद का कार्यभार मौजूदा मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्रीकांत देशपांडे से स्वीकार किया।

चुनाव आयोग की अधिसूचना के मुताबिक, महाराष्ट्र कैडर के आईएएस अधिकारी एस. चोकलिंगम पुणे में यशवंतराव चव्हाण विकास प्रशासन अकादमी के महानिदेशक के रूप में कार्यरत थे।

About The Author

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *