पढ़ने से व्यक्ति बुद्धिमान बनता है : डॉ. अशोक बालगुडे

हड़पसर, अक्टूबर (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क)
डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम एक ऐसे प्रेरक नेता थे जो हमेशा छात्रों को सपने देखने और कड़ी मेहनत करने के लिए प्रोत्साहित करते थे। छात्रों को मिसाइल मैन डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम को अपना आदर्श मानते हुए उनके विचारों को आत्मसात करके अपने शालेय जीवन में पठन को प्रथम प्रधानता देनी चाहिए क्योंकि पढ़ने से ही व्यक्ति बुद्धिमान बनता है। यह विचार डॉ. अशोक बालगुडे ने व्यक्त किए।

साधना विद्यालय में 15 अक्टूबर को डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम की जयंती के अवसर पर पठन प्रेरणा दिवस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. अशोक बालगुडे बोल रहे थे।

इस अवसर पर यहां प्राचार्य श्री दत्तात्रय जाधव, उपमुख्याध्यापिका योजना निकम, पर्यवेक्षक माधुरी राऊत, साधना सुर्वे, श्री अजय धनवडे, प्रदीप बागल प्रमुख रूप से उपस्थित थे। इस अवसर पर ग्रंथ दिंडी का आयोजन किया गया। ग्रन्थ दिंडी में लेजिम पथक भी शामिल था।

अपने अध्यक्षीय भाषण में प्रधानाचार्य दत्तात्रेय जाधव ने विभिन्न उदाहरणों के माध्यम से पढ़ने के महत्व को समझाया तथा डॉ. अब्दुल कलाम की जीवन यात्रा के बारे में भी जानकारी दी।

कार्यक्रम की शुरुआत प्रतिमा पूजन से की गई। शिक्षक मनोगत प्रतापराव गायकवाड व विद्यार्थी मनोगत वेदांत सोनू ने व्यक्त किया। प्रास्ताविक रेखा जाधव ने किया। कार्यक्रम का सूत्र-संचालन कमल मोरमारे और आभार प्रदर्शन प्रकाश लोहकरे ने किया।

 

www.hadapsarexpress.com

Please Share ...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *