28/06/2025

श्री राम मंदिर और परिसर में आकर्षक रंगोली : सतीश फोपलिया

IMG-20240122-WA0017

हड़पसर, जनवरी (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क)
सिर्फ अयोध्या में ही नहीं बल्कि पूरे देश में भगवान श्रीराम प्रतिष्ठापना की स्थापना उल्लास में मनाई गई और हड़पसर में भी श्रीराममय माहौल में घर-घर दीपोत्सव कर दिवाली मनाई गई। हड़पसर के श्रीराम मंदिर में रंगोली के जरिए भगवान श्रीराम के 20 से अधिक स्वरूप बनाए गए। सुबह पांच बजे प्रभु श्रीराम अभिषेक, सुबह 8 से 12 के दौरान ग्रामप्रदक्षणा, दोपहर 12.30 बजे महाआरती, 3.00 से 4.00 बजे रामरक्षा, शाम 6.00 से 7.00 रंगोली और दीपोत्सव और रात 8.00 से 11.00 तन्हैया का भजन इस प्रकार पूरे दिन श्रीराम मंदिर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। यह जानकारी श्रीराम मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष सतीश फोपलिया ने दी।

आगे बोलते हुए सतीश फोपलिया ने कहा कि हड़पसर में श्री राम मंदिर में श्री राम के अभिषेक से लेकर अयोध्या में भगवान श्री राम की स्थापना तक रंगोली के माध्यम से श्री राम के विभिन्न रूपों को रंगोली से राजश्री कुलकर्णी ने साकार किया। इस रंगोली को बनाने का काम पिछले तीन दिनों से सुबह 10 बजे से रात 10 बजे के बीच चला। उनकी सहायता आठ महिलाओं और लड़कियों ने की। श्री राम मंदिर की स्थापना वर्ष 1881 में हुई थी। इस मंदिर के लिए मुंदडा परिवार ने जगह दी है। मंदिर का जीर्णोद्धार वर्ष 2013 में किया गया है।

रंगोली देखने के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़
हड़पसर पंचक्रोशी का यह पहला श्री राम मंदिर है। भव्य रंगोली को श्रीराम मंदिर से हनुमान मंदिर तक निकाली गई साथ ही दीपोत्सव भी मनाया गया है। मंदिर में बनाई गई आकर्षक रंगोली को देखने के लिए हड़पसर क्षेत्र से श्रद्धालुओं की भारी भीड़ लगी हुई है।

IMG-20240122-WA0004-300x225 श्री राम मंदिर और परिसर में आकर्षक रंगोली : सतीश फोपलिया

IMG-20240122-WA0005-300x217 श्री राम मंदिर और परिसर में आकर्षक रंगोली : सतीश फोपलिया

IMG-20240122-WA0006-300x249 श्री राम मंदिर और परिसर में आकर्षक रंगोली : सतीश फोपलिया

IMG-20240122-WA0007-300x232 श्री राम मंदिर और परिसर में आकर्षक रंगोली : सतीश फोपलिया

IMG-20240122-WA0008-300x221 श्री राम मंदिर और परिसर में आकर्षक रंगोली : सतीश फोपलिया

IMG-20240122-WA0009-300x262 श्री राम मंदिर और परिसर में आकर्षक रंगोली : सतीश फोपलिया

IMG-20240122-WA0010-300x209 श्री राम मंदिर और परिसर में आकर्षक रंगोली : सतीश फोपलिया

IMG-20240122-WA0011-300x252 श्री राम मंदिर और परिसर में आकर्षक रंगोली : सतीश फोपलिया

IMG-20240122-WA0012-300x240 श्री राम मंदिर और परिसर में आकर्षक रंगोली : सतीश फोपलिया

IMG-20240122-WA0013-300x207 श्री राम मंदिर और परिसर में आकर्षक रंगोली : सतीश फोपलिया

IMG-20240122-WA0014-300x236 श्री राम मंदिर और परिसर में आकर्षक रंगोली : सतीश फोपलिया

About The Author

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *