मध्य रेल के पुणे मंडल के 2 कर्मचारियों सहित 14 कर्मचारियों को महाप्रबंधक संरक्षा पुरस्कार सम्मान

पुणे, सितंबर (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क)

मध्य रेल के महाप्रबंधक श्री धर्मवीर मीना ने दिनांक 03.09.2024 को छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुंबई में आयोजित एक समारोह में 14 मध्य रेल कर्मचारियों अर्थात मुंबई मंडल के 8, भुसावल मंडल के 2, नागपुर मंडल के 2 और पुणे मंडल के 2 को संरक्षा पुरस्कार से सम्मानित किया।

D79E0075-978A-4EDF-B70E-4C718A9C9D70-300x186 मध्य रेल के पुणे मंडल के 2 कर्मचारियों सहित 14 कर्मचारियों को महाप्रबंधक संरक्षा पुरस्कार सम्मान

यह पुरस्कार ड्यूटी के दौरान उनकी सतर्कताअप्रिय घटनाओं को रोकने में उनके योगदान और पिछले महीनों के दौरान ट्रेन परिचालन में संरक्षा सुनिश्चित करने के लिए दिए गए। पुरस्कार में एक पदकप्रशंसा प्रमाण पत्रअनुकरणीय संरक्षा कार्य के लिए प्रशस्ति पत्र और ₹ 2000/- की नकद राशि शामिल है।

मध्य रेल महाप्रबंधक सुरक्षा पुरस्कार के 14 कर्मचारियों में से 2 कर्मचारी पुणे मंडल से हैं। विवरण इस प्रकार है :-

 1.      श्री जबर सिंह, तकनीशियन (कैरिज एंड वैगन)मिरज ने दिनांक 21/07/2024 को रात 08.20 बजे रोलिंग इन परीक्षण के दौरानएक मालगाड़ी के ब्रेक वैन का एंकर लिंक टूटा हुआ पाया जो बोल्स्टर स्प्रिंग के पीछे छिपा हुआ था। ब्रेक वैन को रेक से अलग किया गया। उनकी सतर्कता के कारण एक संभावित दुर्घटना टल गई।

2.      श्री विनोद कुमार मीना, तकनीशियन (कैरिज एंड वैगन)दौंड ने दिनांक  08/08/2024  को रोलिंग इन परीक्षण के दौरानएक मालगाड़ी का एक वैगन असामान्य तरीके से चलता हुआ देखा। निरीक्षण में एक बोगी का स्नबर (Snubber) स्प्रिंग टूटा हुआ पाया गया और वेज ब्लॉक फंसा हुआ पाया गया। उनके गहन निरीक्षण और त्वरित कार्रवाई के कारण संभावित दुर्घटना टल गई।

महाप्रबंधक ने अपने संबोधन में पुरस्कार विजेताओं को बधाई दी और अपने कर्तव्यों के प्रति उनकी सतर्कता और समर्पण की सराहना की। उन्होंने कहा कि सतर्कता और बहादुरी के ऐसे कार्य दूसरों को यात्रियों की संरक्षा के लिए ईमानदारी से काम करने के लिए प्रेरित करेंगे।

इस अवसर पर श्री प्रभात रंजनअपर महाप्रबंधकश्री एम एस उप्पलप्रधान मुख्य संरक्षा अधिकारी, श्री रजनीश माथुरप्रधान मुख्य इंजीनियरश्री एस एस गुप्ताप्रधान मुख्य परिचालन प्रबंधकश्री सुनील कुमार प्रधान मुख्य यांत्रिक इंजीनियरश्री एन पी सिंहप्रधान मुख्य विद्युत इंजीनियर एवं मध्य रेल के अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

यह प्रेस विज्ञप्ति जनसंपर्क विभाग,  मध्य रेलपुणे मंडल द्वारा जारी की गई है।

Please Share ...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *