रेल सेवा से सेवानिवृत्त हो रहे अधिकारियों और कर्मचारियों को अपर मंडल रेल प्रबंधक बी.के सिंह ने दी शुभकामनाएं

रेल सेवा से सेवानिवृत्त हो रहे अधिकारियों और कर्मचारियों को अपर मंडल रेल प्रबंधक बी.के सिंह ने दी शुभकामनाएं

पुणे, जून (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क)
पुणे मंडल की मंडल रेल प्रबंधक श्रीमती इन्दू रानी दुबे के मार्गदर्शन में सेवानिवृत्ति समारोह का आयोजन दिनांक 31.05.2024 को मंडल के इंद्रायणी सभागृह में किया गया।


मध्य रेल के पुणे मंडल से सेवानिवृत्त हो रहे कुल 60 रेल अधिकारियों और कर्मचारियों के विदाई समारोह में कार्यक्रम के अध्यक्ष अपर मंडल रेल प्रबंधक श्री बृजेश कुमार सिंह के कर कमलों से सेवानिवृत्त हो रहे अधिकारियों और कर्मचारियों को सेवानिवृति का प्रमाण-पत्र और स्मृति-चिह्न प्रदान किए गए। साथ ही श्री बी.के. सिंह ने रेल सेवानिवृत्ति के पश्चात के जीवन के लिए उन्हें शुभकामनाएं दीं और कहा कि रेल सेवा के दौरान व्यस्तता के कारण अपनी जिन इच्छाओं को पूरा नहीं कर पाएं, उसे अवश्य पूरा करें। किसी अच्छे सामाजिक कार्य में अपने आप को व्यस्त रखें। साथ ही अपने स्वास्थ्य पर भी ध्यान दें। निपटारा के अधीन आपको मिली राशि का सही उपयोग करें। आगे के भविष्य के लिए उन्होंने रेल प्रशासन की ओर से हार्दिक शुभकामनाएं दीं।


वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी श्री जितेंद्र प्रताप सिंह ने भी सेवानिवृत्त कर्मचारियों को साइबर क्राइम के माध्यम से हो रही ठगी से बचने के लिए सलाह दी और कहा कि यह आपकी पूर्ण सेवा काल के पश्चात मिली राशि है, इसका सदुपयोग करें। इस अवसर पर सहायक मंडल वित्त प्रबंधक श्री पी.एन. शर्मा उपस्थित थें। धन्यवाद ज्ञापन सहायक कार्मिक अधिकारी श्री जे.एस. मीणा ने किया। इस अवसर पर सेवानिवृत्त हो रहे अधिकारियों और कर्मचारियों के परिवार के सदस्य भी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
यह प्रेस विज्ञप्ति जनसंपर्क विभाग, मध्य रेल, पुणे मंडल द्वारा जारी की गई है।

Spread the love

Post Comment