मुंबई, जून (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क)
श्री राम करण यादव, महाप्रबंधक, मध्य रेल की अध्यक्षता में क्षेत्रीय राजभाषा कार्यान्वयन समिति की 185वीं बैठक का आयोजन मध्य रेल, मुख्यालय, मुंबई छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस में 24 जून 2024 को किया गया।

बैठक के अध्यक्ष श्री राम करण यादव, महाप्रबंधक, मध्य रेल ने सभी सदस्यों से अपने स्तर पर राजभाषा को बढ़ावा देने के लिए निजी तौर पर प्रयास करने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि राजभाषा के क्षेत्र में किए गए हमारे छोटे-छोटे प्रयासों से भविष्य में राजभाषा का प्रभाव दिखाई देगा और इससे हमें प्रसन्नता भी होगी। जनसंपर्क से जुड़ी मदों पर विभागीय निरीक्षणों के दौरान त्रिभाषा सूत्र पर विशेष ध्यान देने तथा वेबसाइट पर सभी जानकारियां अंग्रेजी के साथ-साथ हिंदी में अपलोड करने की अपील की।

IMG-20240625-WA0274-300x200 मध्य रेल, मुख्यालय, मुंबई छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस में क्षेत्रीय राजभाषा कार्यान्वयन समिति की 185वीं बैठक संपन्न
इस बैठक में महाप्रबंधक द्वारा मध्य रेल की त्रैमासिक ई-पत्रिका रेल सुरभि- अंक 37 का विमोचन भी किया गया।

बैठक में मध्य रेल के अपर महाप्रबंधक, श्री चित्तरंजन स्वैन, मुख्य राजभाषा अधिकारी एवं प्रधान मुख्य बिजली इंजीनियर, श्री नरेश पाल सिंह, उप महाप्रबंधक (राजभाषा), डॉ. रोशनी खुबचंदानी, सभी प्रधान विभागाध्यक्षों, सभी मंडलों के अपर मंडल रेल प्रबंधकों, मुख्य कारखाना प्रबंधकों, वरिष्ठ राजभाषा अधिकारी (मुख्यालय), राजभाषा विभाग के सदस्य आदि ने भाग लिया।

यह प्रेस विज्ञप्ति जनसंपर्क विभाग, मध्य रेल, छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुंबई द्वारा जारी की गई है।

Please Share ...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *