01/07/2025

मध्य रेल के पुणे मंडल पर मंडल राजभाषा कार्यान्‍वयन समिति की 103वीं बैठक‍ संपन्न

IMG-20240614-WA0125
पुणे, जून (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क)
मध्य रेल के पुणे मंडल पर राजभाषा कार्यान्वयन समिति की 103वीं बैठक का आयोजन मंडल रेल प्रबंधक श्रीमती इन्दू  दुबे की अध्‍यक्षता में किया गया।  बैठक में मंडल पर राजभाषा के प्रचार-प्रसार एवं प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई।
IMG-20240614-WA0123-300x225 मध्य रेल के पुणे मंडल पर मंडल राजभाषा कार्यान्‍वयन समिति की 103वीं बैठक‍ संपन्न
अपने अध्यक्षीय संबोधन में मंडल रेल प्रबंधक श्रीमती इन्दू  दुबे ने कहा कि हम अपने दैनिक कार्यों में अधिकाधिक हिंदी का प्रयोग करें एवं आदेश, टिप्पणियां आदि में भी हिंदी का प्रयोग करें , जिससे हिंदी के प्रयोग-प्रसार की दिशा में  सकारात्मक माहौल बनेगा और इससे अधिकारी, कर्मचारी भी हिंदी में कार्य करने के लिए प्रेरित होंगे।
अपर मंडल रेल प्रबंधक एवं अपर मुख्य राजभाषा अधिकारी श्री बृजेश कुमार सिंह ने कहा कि हमें अपने कार्यों में सरल और प्रचलित शब्दों का प्रयोग करना चाहिए क्योंकि भाषा प्राथमिक रूप से अभिव्यक्ति और संवाद का माध्यम है।
IMG-20240614-WA0124-300x225 मध्य रेल के पुणे मंडल पर मंडल राजभाषा कार्यान्‍वयन समिति की 103वीं बैठक‍ संपन्न
बैठक में वरिष्‍ठ मंडल कार्मिक अधिकारी श्री जितेंद्र प्रताप सिंह ने विख्यात हिंदी रचनाकार मन्नू  भंडारी द्वारा लिखित बाल मनोविज्ञान उपन्यास  ‘आपका बंटी’ पर विस्‍तृत चर्चा की। इस अवसर पर सीनियर सेक्शन इंजीनियर श्री वेणुगोपाल राव ने  तकनीकी कार्य के बारे में हिंदी प्रस्‍तुतिकरण किया।
मंडल के 7 कर्मचारियों को हिंदी कंप्‍यूटर टंकण परीक्षा उत्तीर्ण करने पर  मंडल रेल प्रबंधक श्रीमती इन्दू  दुबे के कर-कमलों से  प्रमाणपत्र प्रदान किए गए।
बैठक में मंडल कार्यालय के सभी शाखा अधिकारी तथा स्टेशन राजभाषा कार्यान्वयन समिति पुणे , कोल्हापुर, सातारा, मिरज,  दौंड, साईनगर शिर्डी, अहमदनगर एवं  मंडल  प्रशिक्षण केंद्र घोरपडी के सदस्य उपस्थित थे।
बैठक का सूत्र-संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन  संपर्क  अधिकारी (राजभाषा) एवं सहायक कार्मिक अधिकारी श्री जे.एस. मीणा ने किया।
यह प्रेस विज्ञप्ति जनसंपर्क विभाग मध्य रेल, पुणे मंडल द्वारा जारी की गई है।

About The Author

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *