12/07/2025

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने पुणे स्टेशन का किया निरीक्षण

IMG-20240721-WA0051

पुणे, जुलाई (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क)
रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव ने पुणे स्टेशन का किया निरीक्षण और घोरपड़ी में BOOT लाउंड्री का निरीक्षण भी किया। मंत्री ने कहा कि पुणे मेट्रो पोलिटिन शहर है, इसकी क्षमता बढ़ाना बहुत जरूरी।

IMG-20240721-WA0050-300x200 रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने पुणे स्टेशन का किया निरीक्षण
पुणे स्टेशन को कैसे विकसित किया जाए, ताकि इसकी विरासत की रक्षा करके सुविधाओं और क्षमताओं को बढ़ाया जा सके, ये वो बातेें हैं जिन पर हमने निरीक्षण के दौरान चर्चा की। यह जानकारी रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान दी है।

IMG-20240721-WA0049-300x200 रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने पुणे स्टेशन का किया निरीक्षण
उन्होंने बताया कि इसको फेज वाइज तय करेंगे, यह ग्रैनिंग स्टेशन है और इसको डिफरेंट फेजेस में डवलेप किया जाएगा। इसके साथ ही पुणे एरिया की कैपेसिटी को कैसे बढ़ाया जाएगा, इसका भी फैसला किया गया। पुणे से अहमदनगर जो लाइन है उसकी भी समीक्षा हुई। उसमें भी अच्छी प्रोगेस है।
उन्होंने बताया कि पुणे के बाद उरुली स्टेशन है, वहां पर मेगा टर्मिनल कैसे बने, इस बारे में भी चर्चा हुई, क्योंकि पुणे की क्षमता बढ़ाना बहुत जरूरी है। पुणे में आज करीब 50 से 60 लाख लोग निवास करते हैं, इसलिए यह शहर मेट्रो पोलिटिन शहर है, इसलिए इसकी क्षमता बढ़ाना बहुत जरूरी है। यह फैसले लिए गए और साथ ही साथ जो घाट सेक्शन है, मुंबई से पुणे वाला घाट सेक्शन उसमें अभी 137 की ग्रेडेट तो उसे बेकार लगाने पड़ते हैं, उस समस्या को हल करें। उस पर भी काफी लंबे समय से काम चल रहा था। आज उस पर जो अलाइंटमेंट है, मैंने स्वयं ध्यान दिया है। इस तरह से अलाइंटमेंट बनेगा, जिससे कि घाट सेक्शन स्मूथ हो जाएगा। उसमें सौ की क्षमता आ सके, उसके बारे में फैसला किया गया है।

IMG-20240721-WA0045-300x200 रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने पुणे स्टेशन का किया निरीक्षण
इस अवसर पर श्री राम करन यादव, महाप्रबंधक मध्य रेल, मुख्यालय से प्रधान विभागीय अधिकारी, मंडल रेल प्रबंधक श्रीमती इंदु दुबे और पुणे मंडल के सभी शाखा अधिकारी उपस्थित थे।
यह प्रेस विज्ञप्ति जनसंपर्क विभाग, मध्य रेल, पुणे मंडल द्वारा जारी की गई है।

IMG-20240721-WA0048-300x200 रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने पुणे स्टेशन का किया निरीक्षण

About The Author

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *