01/08/2025

राहुल मित्र मंडल द्वारा आयोजित की गईं विभिन्न सामाजिक गतिविधियां

Rahul Mitra Mandal

राहुल मित्र मंडल द्वारा आयोजित की गईं विभिन्न सामाजिक गतिविधियां

हड़पसर, सितंबर (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क)
सामाजिक कार्यों में सदैव अग्रणी जनसेवक राहुल होले के मार्गदर्शन में सामाजिक प्रतिबद्धता के रूप में कार्य करनेवाले राहुल कॉलोनी, सातववाड़ी हड़पसर स्थित राहुल मित्र मंडल ने इस वर्ष अपने 41वें वर्ष में शानदार पदार्पण किया है। राहुल मित्र मंडल के अध्यक्ष पद की ज़िम्मेदारी साहिल राहुल होले बखूबी निभा रहे हैं।

राहुल मित्र मंडल ने हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी किरण पाटिल का होममिनिस्टर कार्यक्रम आयोजित किया गया था, जिसमें इस बार भी महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। होमिनिस्टर का प्रथम क्रमांक 32 इंची एलईडी टीवी का इनाम विजय होले, प्रकाश सालुंखे, सचिन पोमण, अमोल राऊत के शुभ हाथों, द्वितीय क्रमांक का इनाम कूलर विनीत इंगले, विशाल सूर्यवंशी, बापू शिंदे, तृतीय क्रमांक सोने की नथ शेखर होले, शहाजी चव्हाण, अविनाश टिलेकर तो चतुर्थ क्रमांक का इनाम पैठणी क्रांति राहुल होले के शुभ हाथों प्रदान की गई। इसके अलावा लकी ड्रा द्वारा 2 पैठणी भाग्यशाली महिलाओं को श्रीमती सिंधु उत्तम होले, नंदा सूर्यवंशी, कल्पना होले द्वारा पुरस्कृत किया गया। 15 वर्ष से कम उम्र के बालक-बालिकाओं को लकी ड्रा प्रथम क्रमांक साइकिल, द्वितीय क्रिकेट सेट, तृतीय शतरंज का इनाम मंडल के सभी युवा कार्यकर्ताओं द्वारा दिया गया।

मंडल द्वारा संचालित गतिविधियों को सांसद डॉ. अमोल कोल्हे, विधायक चेतन तुपे, राकांपा शरदचंद्र पवार पुणे शहर अध्यक्ष प्रशांत जगताप, पूर्व उपमहापौर निलेश मगर, पूर्व नगरसेवक योगेश ससाणे, सुनील बनकर, शासन नियुक्त नगरसेवक अमोल हरपले, हड़पसर पुलिस स्टेशन के पी.आय. राजेश खांडे, रवींद्र होले, विजय होले, डॉ शंतनु जगदाले, संजय शिंदे, सागर राजे भोसले, कांग्रेस हड़पसर महिला अध्यक्ष उर्मिला नितिन आरु, विक्रम जाधव आदि ने उपस्थित रहकर सराहना की। साथ ही गणपति बप्पा की आरती भी उनके शुभहाथों की गई।

उक्त कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए राहुल मित्र मंडल के आधारस्तंभ व मार्गदर्शक जनसेवक राहुल होले, प्रकाश सालुंखे, नितिन होले, सचिन पोमण, अमोल राऊत, रवींद्र इंगले, विशाल सूर्यवंशी, शेखर टिलेकर, शहाजी चव्हाण, अमित राऊत, शेखर शिरसाठ, विजय बोराटे के मार्गदर्शन में मंडल के अध्यक्ष साहिल होले, पंकज पाटिल, विनीत इंगले, प्रसाद जाधव, आलोक काकडे, रणजित जगताप, ओंकार ताकवणे, रुपेश चोरगे, रोहन गायकवाड, निलेश बनकर, वैभव ढोणे, ऋग्वेद आहेर, शंकर शिंदे, सुयोग गिरी, सूरज मुसले, शिवा दबडे, ओंकार सावंत, यश मोरे, किरण चिकने, आकाश आडसुले, आशय भेडाललकर, कृष्णा पाटिल, संकेत माने, शुभम काले, अभिषेक टिलेकर आदि ने अथक परिश्रम किया।

About The Author

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed