18/07/2025

पुणे नगर निगम क्षेत्र में दस हजार से अधिक मतदाताओंवाले मतदान केंद्र भवनों के लिए समन्वय अधिकारियों की नियुक्ति

Maharashtra Vidhansabha Election

पुणे नगर निगम क्षेत्र में दस हजार से अधिक मतदाताओंवाले मतदान केंद्र भवनों के लिए समन्वय अधिकारियों की नियुक्ति

पुणे, नवंबर (जिमाका)
पुणे नगर निगम क्षेत्र में जहां एक ही इमारत में कुल मतदान केंद्रों में 10 हजार से अधिक मतदाता वाले स्थान पर विभिन्न सुविधाओं के बारे में समन्वय करने के लिए मतदान केंद्रवार समन्वय अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। यह जानकारी जिलाधिकारी तथा जिला चुनाव अधिकारी डॉ. सुहास दिवसे ने दी है।

पुरंदर, वडगावशेरी, शिवाजीनगर, कोथरुड, पर्वती, हड़पसर, पुणे कैन्टोमेंट और कसबापेठ विधानसभा चुनाव क्षेत्रों के अंतर्गत पुणे महानगर पालिका क्षेत्र के मतदान केन्द्रों के स्थान पर विभिन्न सुविधा के संबंध में दिशा बोर्ड, पेयजल, स्वच्छता, भीड़ की योजना अन्य मामलों में समन्वय के लिए पुणे नगर निगम के समन्वयक अधिकारियों को नियुक्त किया गया है। यह जानकारी डॉ. दिवसे ने दी है।

About The Author

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *