01/07/2025

पुणे मंडल मध्य रेल के 01 कर्मचारी को अगस्त-2024 माह के लिए महाप्रबंधक संरक्षा पुरस्कार मिला

पुणे मंडल

पुणे, अगस्त (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क)

पुणे मंडल मध्य रेल के महाप्रबंधक श्री राम करन यादव ने 06.08.2024 को छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुंबई में आयोजित एक समारोह में  मध्य रेल के 17 कर्मचारियों को संरक्षा पुरस्कार से सम्मानित किया, जिसमें मुंबई मंडल के 9, भुसावल मंडल के 4, नागपुर मंडल के 2 तथा पुणे और सोलापुर मंडल के 1-1 कर्मचारी शामिल हैं।

01F4B5FD-A2D3-4A51-801C-A990793D94CA-300x122 पुणे मंडल मध्य रेल के 01 कर्मचारी को अगस्त-2024 माह के लिए महाप्रबंधक संरक्षा पुरस्कार मिला

पुणे मंडल पुरस्कार ड्यूटी के दौरान उनकी सतर्कता, अप्रिय घटनाओं को रोकने में उनके योगदान तथा पिछले महीनों के दौरान ट्रेन संचालन में संरक्षा सुनिश्चित करने के लिए दिए गए। पुरस्कार में एक पदक, प्रशंसा प्रमाण पत्र, अनुकरणीय संरक्षा कार्य के लिए प्रशस्ति पत्र तथा 2000/- की  नकद राशि शामिल है।

पुणे मंडल श्री अनिल कुमार हेल्पर, सिग्नल एवं दूरसंचार, उरुली/पुणे मंडल ने 20/07/2024 को उरुली होम सिग्नल के पास ड्यूटी के दौरान देखा कि ब्रेक बाइंडिंग के कारण ट्रेन संख्या 16340 अप नागरकोइल-सीएसएमटी मुंबई एक्सप्रेस के जेनरेटर कार से धुआं निकल रहा था। सभी संबंधितों को सूचित किया गया और ट्रेन को रोक दिया गया तथा आगे की कार्रवाई की गई। उनकी सतर्कता के कारण ट्रेन को होने वाले संभावित  दुर्घटना से बचा जा सका।

पुणे मंडल महाप्रबंधक ने अपने संबोधन में पुरस्कार विजेताओं को बधाई दी तथा उनकी सतर्कता और अपने कर्तव्यों के प्रति समर्पण की सराहना की। उन्होंने कहा कि सतर्कता के ऐसे कार्य से अन्य कर्मचारियों को भी यात्रियों की संरक्षा के लिए ईमानदारी से काम करने के लिए प्रेरणा मिलेगी ।

पुणे मंडल इस अवसर पर श्री प्रभात रंजन, अपर महाप्रबंधक, श्री एम एस उप्पल, प्रमुख मुख्य संरक्षा अधिकारी, श्री रजनीश माथुर, प्रमुख मुख्य इंजीनियर, श्री एस एस गुप्ता, प्रमुख मुख्य परिचालन प्रबंधक, श्री सुनील कुमार प्रमुख मुख्य यांत्रिक इंजीनियर, श्री धर्मवीर मीना, प्रमुख मुख्य सिग्नल एवं दूरसंचार इंजीनियर, श्री एस एन चौधरी, प्रमुख मुख्य सुरक्षा आयुक्त और श्री एन पी सिंह, प्रमुख मुख्य विद्युत इंजीनियर तथा मध्य रेल के अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

यह प्रेस विज्ञप्ति जनसंपर्क विभाग,मध्य रेल, पुणे मंडल द्वारा जारी की गई है।

तजा खबरे⬅️

About The Author

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *