10/07/2025

पुणे मंडल में किया गया “रेल चौपाल” का आयोजन

IMG-20241023-WA0545

पुणे मंडल में किया गया “रेल चौपाल” का आयोजन

पुणे, अक्टूबर (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क)
पुणे मंडल में 02.10.2024 से 31.10.2024 तक विशेष अभियान 4.0 का आयोजन किया गया है। विशेष अभियान का उद्देश्य फाइलों की समीक्षा करके तथा अनावश्यक फाइलों को हटाकर लंबित मामलों को कम करना तथा कार्यस्थलों में कार्यकुशलता बढ़ाना है। इससे कार्यस्थल पर स्थान की उपलब्धता बढ़ती है।
IMG-20241023-WA0548-300x136 पुणे मंडल में किया गया "रेल चौपाल" का आयोजन
अभियान के तहत पुणे मंडल के विभिन्न स्थानों पर रेल चौपाल का आयोजन किया गया, ताकि यात्रियों को स्टेशन, ट्रेनों की साफ-सफाई तथा स्वच्छता के बारे में शिक्षित किया जा सके। चौपाल के दौरान चौपाल संचालकों तथा यात्रियों के बीच संवाद स्टेशन तथा ट्रेन की साफ-सफाई में सुधार लाने में सहायक होता है। चौपाल संचालक यात्रियों को उपलब्ध विभिन्न सुविधाओं के बारे में भी शिक्षित करते हैं।
IMG-20241023-WA0546-300x225 पुणे मंडल में किया गया "रेल चौपाल" का आयोजन
पुणे स्टेशन , मिरज स्टेशन, शिवाजी नगर स्टेशन, शिवाजीनगर रेलवे कॉलोनी में आज तक रेल चौपाल का आयोजन किया गया। स्टेशन निदेशक तथा स्टेशन अधीक्षक, पुणे, मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक, मुख्य वाणिज्य निरीक्षक, मुख्य बुकिंग पर्यवेक्षक, मुख्य माल पर्यवेक्षक, वाणिज्य,  परिचालन विभाग तथा स्वास्थ्य विभाग ने सफलतापूर्वक रेल चौपाल का आयोजन किया।
यह प्रेस विज्ञप्ति जनसंपर्क विभाग मध्य रेल पुणे मंडल द्वारा जारी की गई है।
IMG-20241023-WA0545-1-300x225 पुणे मंडल में किया गया "रेल चौपाल" का आयोजन

About The Author

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *