पुणे मंडल द्वारा अंतर्राष्ट्रीय लेवल क्रॉसिंग जागरूकता दिवस का किया गया आयोजन

पुणे मंडल द्वारा अंतर्राष्ट्रीय लेवल क्रॉसिंग जागरूकता दिवस का किया गया आयोजन
पुणे, जून (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क)
05 जून 2025 को अंतर्राष्ट्रीय लेवल क्रॉसिंग जागरूकता दिवस के अवसर पर, मध्य रेल के पुणे मंडल द्वारा सुरक्षा के प्रति जन-जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से व्यापक अभियान चलाया गया। यह अभियान पुणे-दौंड और पुणे-सातारा खंडों में कुल 13 रेल फाटकों पर आयोजित किया गया।
पुणे-दौंड खंड में गेट क्रमांक 2, 4, 7 और 8 तथा पुणे-सातारा खंड में गेट क्रमांक 586, 4, 10, 19, 26, 27, 31, 32 और 33 पर यह जागरूकता अभियान चलाया गया, जिसमें सुरक्षा अधिकारियों और सुपरवाइज़रों ने सड़क उपयोगकर्ताओं और आस-पास के गांवों के निवासियों को रेल फाटक पार करने के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों की विस्तृत जानकारी दी।
श्री राजेश कुमार वर्मा, मंडल रेल प्रबंधक, पुणे और श्री पी.यू. जाधव, अपर मंडल रेल प्रबंधक के मार्गदर्शन में यह अभियान सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। अभियान का नेतृत्व श्री राजेन्द्र कुमार कठल, वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी तथा श्री दिलीप तायड़े, सहायक मंडल संरक्षा अधिकारी द्वारा किया गया। इस प्रयास में सुरक्षा सलाहकार श्री अजय कुमार सिन्हा, श्री रत्नाकर पाटिल, श्री विनय कुमार, श्री श्रीवास्तव एवं कार्यालयीन कर्मचारी श्री प्रविण दरगुडे, रोहित पंडित एवं ईश्वर कोनारी का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा।
अभियान के दौरान 5500 संरक्षा पर्चे वितरित किए गए, 5750 व्हाट्सएप संदेश भेजे गए, 13 नुक्कड़ नाटक आयोजित किए गए, 5650 सड़क उपयोगकर्ताओं को प्रत्यक्ष संवाद द्वारा परामर्श दिया गया।
रेलवे स्टेशनों पर उद्घोषणा प्रणाली के माध्यम से भी सुरक्षा संदेश प्रसारित किए गए। यह प्रयास पुणे मंडल की सार्वजनिक सुरक्षा और दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
यह प्रेस विज्ञप्ति मध्य रेल, पुणे मंडल के जनसंपर्क विभाग द्वारा जारी की गई है।
Share this content: