पुणे मंडल के मंडल रेल प्रबंधक ने 76वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया

पुणे मंडल के मंडल रेल प्रबंधक ने 76वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया
पुणे, जनवरी (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क)
पुणे मंडल मध्य रेलवे ने मंडल खेल मैदान, ताड़ीवाला रोड, पुणे में गणतंत्र दिवस समारोह मनाया।
श्री राजेश कुमार वर्मा, मंडल रेल प्रबंधक, पुणे मंडल, मध्य रेल ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया तथा रेलवे सुरक्षा बल, सेंट जॉन एम्बुलेंस, नागरिक सुरक्षा और स्काउट एवं गाइड की रंगारंग परेड का निरीक्षण किया।
इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक ने श्रोताओं को संबोधित किया तथा महाप्रबंधक मध्य रेल का संदेश पढ़ा, जो संदर्भ के लिए संलग्न है। इसके बाद बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा आरपीएफ शो के साथ-साथ के 9 डॉग शो का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के बाद सभी अधिकारीगण तथा WSSO सदस्य लिटिल एंजल स्कूल, बलवाड़ी ताड़ीवाला रोड गए तथा स्कूली बच्चों को उपहार वितरित किए।
इस अवसर पर, श्रीमती स्वाति वर्मा, अध्यक्ष महिला समाज सेवा संगठन (WSSO) तथा अन्य सदस्यों ने मंडल रेलवे अस्पताल, पुणे में मरीजों को फल, बिस्कुट तथा उपहार वितरित किए।
यह दिवस पुणे मंडल के अन्य डिपो तथा सभी स्टेशनों पर भी मनाया गया। बड़ी संख्या में रेलवे अधिकारी, कर्मचारी और उनके परिवार इस रंगारंग समारोह के साक्षी बने।
यह प्रेस विज्ञप्ति जनसंपर्क विभाग, मध्य रेल, पुणे मंडल द्वारा जारी की गई है।






