01/07/2025

अरुणदादा बेल्हेकर युवा राष्ट्रनिर्माण संस्था की ओर से निकाली गई व्यसनमुक्ति जनजागृति अभियान रैली

Vyasanmukt Railly

हड़पसर, फरवरी (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क)
छत्रपति शिवाजी महाराज के प्रेरणादायक इतिहास को अपनी आंखों के सामने रखते हुए हम सब व्यसन मुक्ति की शपथ लेकर आइए व्यसन मुक्त राष्ट्रनिर्माण का कार्य करें। यह अनुरोध अरूणदादा बेल्हेकर युवा राष्ट्रनिर्माण संस्था के संस्थापक अध्यक्ष शैलेंद्र बेल्हेकर ने किया।

छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती के अवसर पर अरुणदादा बेल्हेकर युवा राष्ट्रनिर्माण संस्था की ओर से साडेसतरानली में व्यसनमुक्ति जनजागृति अभियान रैली निकाली गई। ज्ञानप्रबोधिनी स्कूल के विद्यार्थियों ने रैली में भाग लेकर व्यसनमुक्ति जनजागृति करनेवाले बोर्ड हाथों में थामकर जोर-जोर से घोषणाएं कर लोगों में जागरुकता बढ़ाई। इसके अलावा छात्र- छात्राओं ने भाषण, पोवाडे व नृत्य प्रस्तुत किए।

उक्त रैली का संयोजन संस्था के अध्यक्ष शैलेंद्र बेल्हेकर, मुख्याध्यापक दिलवरसिंह पावरा, गणेश पोटे, सुदेश काशीद, विजय चव्हाण, कल्पना कोल्हे, दिपाली कांबले, आशा पाटिल, सुशिला मगर, प्रिया माली, क्रांति म्हस्के, मनीषा कसबे, रामदास मावले द्वारा सफलतापूर्वक किया गया।

About The Author

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *