सार्वजनिक निर्माण विभाग में नवनियुक्त 1 हजार 530 कर्मचारियों को किया गया नियुक्ति पत्रों का वितरण

सार्वजनिक निर्माण विभाग में नवनियुक्त 1 हजार 530 कर्मचारियों को किया गया नियुक्ति पत्रों का वितरण

पुणे, मार्च (जिमाका)
सार्वजनिक निर्माण विभाग में 2 हजार 109 पदों पर भर्ती प्रक्रिया क्रियान्वित की गयी। इस भर्ती प्रक्रिया में चयनित हुए राज्य के नवनियुक्त सिविल इंजीनियरिंग सहायक, कनिष्ठ अभियंता (विद्युत) एवं अन्य संवर्गों में से ऐसे 1 हजार 530 कर्मचारियों को सार्वजनिक निर्माण मंत्री रवींद्र चव्हाण की उपस्थिति में नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम मंत्रालय, मुंबई में और राज्य के 8 क्षेत्रीय प्रभागों में एक साथ आयोजित किया गया था।

पुणे सार्वजनिक निर्माण क्षेत्रीय विभाग के अंतर्गत चयनित हुए कुल 155 कर्मचारियों को सार्वजनिक निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता अतुल चव्हाण द्वारा जिलाधिकारी कार्यालय के सभागृह में आयोजित कार्यक्रम में नियुक्ति पत्र का वितरण किया गया। इस अवसर पर यहां अधीक्षक अभियंता बाप्पा बहिर के साथ सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

नवनियुक्त कर्मचारी लोक निर्माण विभाग की कार्यप्रणाली से परिचित हों, वरिष्ठजनों से मार्गदर्शन लें। निर्धारित अवधि में गुणवत्तापूर्ण कार्य करें, यह कहते हुए सार्वजनिक निर्माण विभाग की छवि को समाज में ऊंचा उठाने के लिए सभी नवनियुक्त कर्मचारियों से उच्च गुणवत्तावाला कार्य करने की अपील श्री चव्हाण ने की है।

श्री बहिर ने सभी नवनियुक्त कर्मचारियों को विभाग एवं विभाग की कार्यप्रणाली के बारे में जानकारी देकर अभिनंदन किया। इस दौरान भर्ती प्रक्रिया महज 3 महीने में ही पारदर्शी तरीके से क्रियान्वित करने के लिए कुछ नवनियुक्त कर्मचारियों ने संतुष्टि जताई।

Spread the love

Post Comment