16/07/2025

मानवतावादी समाजसेवा संघटना ने गरीब मेधावी छात्रों के लिए किया अध्ययन मार्गदर्शन शिविर का आयोजन

Manavtawadi

हड़पसर, फरवरी (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क)
मानवतावादी समाजसेवा संघटना, पुणे की ओर से सामाजिक शैक्षिक गतिविधि का उद्देश्य सामने रखते हुए पुणे कैंप, वानवडी, हड़पसर और भवानी पेठ के मराठी और सेमी माध्यम विभाग स्कूलों के गरीब मेधावी प्रतिभाशाली छात्रों को एसएससी मार्च परीक्षा 2024 की तैयारी हेतु अध्ययन मार्गदर्शन शिविर का आयोजन किया गया था।

अध्ययन मार्गदर्शन शिविर में एसएससी मार्च परीक्षा की तैयारी करते समय क्या करना चाहिए और क्या नहीं करना चाहिए यह सूचित करने के उद्देश्य से संगठन ने गणित और विज्ञान के पेपर की पूर्व तैयारी और इन परीक्षा दिनों में अध्ययन के साथ किस भाग पर जोर देना चाहिए, इसका मार्गदर्शन करने हेतु विशेषज्ञ शिक्षकों का चयन किया था। गणित विषय सहायक चीप मॉडरेटर अभय पाटिल और चीप मॉडरेटर देवीदास शिंदे व विज्ञान विषय कामॉडरेटर मंजरी पाटिल और चीप मॉडरेटर शीला पठाण ने बेहतरीन मार्गदर्शन किया। साथ ही 10 वीं की परीक्षा के अध्ययन की योजना कैसे बनाई जाए? इस बारे में संक्षिप्त रूप में मार्गदर्शन समता विद्यालय उरुलीदेवाची के मुख्याध्यापक रोहिदास एकाड ने किया।

विभिन्न 9 विद्यालयों के 125 छात्र एवं छात्राएं तथा 9 विद्यालयों के 10 मार्गदर्शक शिक्षक एवं प्राचार्य उपस्थित रहकर अच्छा प्रतिसाद दिया। यह संस्था की प्रथम शैक्षणिक गतिविधि थी तथा सभी के सहयोग से इसे सफल बनाने का प्रयास किया।
इस अवसर पर यहां मानवतावादी समाजसेवा संघटना के अध्यक्ष गफ्फार खान, सचिव अशोक जाधव, उपाध्यक्ष प्रकाश रावलकर, कार्याध्यक्ष अरविंद पिल्ले, कोषाध्यक्ष सईद शेख, लेखाधिकारी श्रीनिवास नंबियार, रजनी दाणी, सतीश चांदेकर, अंजर रोडे, संजय वाघमारे, अनिल वाघमारे, सुनील पाटेकर, दत्ता कदम, राजेंद्र पलंगे आदि उपस्थित थे।
कार्यक्रम का प्रास्ताविक अध्यक्ष गफ्फार खान व सूत्र संचालन सचिव अशोक जाधव और आभार प्रदर्शन उपाध्यक्ष प्रकाश रावलकर ने किया।

About The Author

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *