प्रत्येक व्यक्ति को पर्यावरण संरक्षण की जिम्मेदारी में निभाना होगा अहम योगदान : डॉ. अनिल पाटिल

प्रत्येक व्यक्ति को पर्यावरण संरक्षण की जिम्मेदारी में निभाना होगा अहम योगदान : डॉ. अनिल पाटिल

हड़पसर, मई (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क)
पेड़-पौधों से हमारा जीवन समृद्ध होता है। पेड़ हमारे भविष्य को सुरक्षित रखने में अहम भूमिका निभाएंगे।
“पेड़ लगाओ-पेड़ बचाओ” का नारा लगाना आज समय की जरूरत बन गया है। प्रत्येक व्यक्ति को पर्यावरण संरक्षण की जिम्मेदारी लेते हुए योगदान देना चाहिए। इसके साथ ही लोगों को रोपे गए पौधों की देखभाल के लिए भी प्रोत्साहित किया जाना चाहिए, इसलिए आज प्रत्येक नागरिक को पर्यावरण दूत बनकर अहम भूमिका निभानी होगी। यह अपील पर्यावरण प्रेमी डॉ.अनिल पाटिल ने की है।

कानिफनाथ गढ़ पर पर्यावरण प्रेमी श्री राहुल शेवाले, श्री गुरमीत कालभोर, डॉ. अनिल पाटिल, वर्षा अनिल पाटिल और उनका ट्रेकिंग ग्रुप एक सराहनीय पहल में अहम भूमिका निभा रहा है। उन्होंने वड और पिम्पल जैसे दुर्लभ हो रहे पेड़ जो हमारे देश की पहचान हैं, ऐसे रोपे गए पौधों की देखभाल जी जान लगाकर कर रहे हैं। इसके साथ ही पशु-पक्षियों की प्यास बुझाने के लिए गढ़ पर जगह-जगह पेड़ों और जलाशयों पर विशेष बर्तन लगाए जा रहे हैं। यह गतिविधि इसलिए क्रियान्वित की जा रही है ताकि गर्मी में पशु-पक्षी अपनी प्यास बुझाने के लिए भटकें नहीं, जरूरत पड़ने पर पेड़ों को पुनर्जीवित करने के लिए टेम्पो से पानी लाया जाता है, इसके लिए श्री गुरमीत कालभोर और श्री राहुल शेवाले का विशेष सहयोग मिल रहा है।

पिछले पांच वर्षों से हर रविवार सुबह पांच बजे गंगा विलेज सोसायटी हमेशा ट्रैकिंग के लिए कानिफनाथ गढ़ पर आती है। पर्यावरण का संरक्षण और पर्यावरण ख़राब न हो, पशु-पक्षियों को दाना-पानी मिले, इस मुख्य उद्देश्य से साथ ही प्रकृति आपको बहुत कुछ देती है तो आपको भी प्रकृति का ध्यान रखना चाहिए। इस भावना से यह ट्रैकिंग ग्रुप अहम भूमिका अदा कर रहा है।

Spread the love

Post Comment