01/07/2025

मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे द्वारा बाढ़ग्रस्त भागों का किया निरीक्षण

IMG-20240805-WA0404

बाढ़ का खतरा स्थायी रूप से दूर करने के लिए नयी नीति तैयार की जायेगी : मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे

पुणे, अगस्त (जिमाका)
मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने पुणे व पिंपरी चिंचवड शहर के बाढ़ग्रस्त भागों का निरीक्षण कर बाढ़ग्रस्त नागरिकों के साथ संवाद किया और कहा कि बाढ़ का खतरा स्थायी रूप से दूर करने के लिए तथा बाढ़ की स्थिति से निर्माण होने वाली समस्याओं का स्थायी समाधान करने के लिए सरकार की ओर से नयी नीति लायी जायेगी।

IMG-20240805-WA0338-300x200 मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे द्वारा बाढ़ग्रस्त भागों का किया निरीक्षण
मुख्यमंत्री श्री शिंदे ने पाटिल इस्टेट, शिवाजीनगर व डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर प्राथमिक विद्यालय, पीएमसी कालोनी, वाकडेवाडी, पुरानी सांगवी स्थित पुण्यश्लोक अहिल्यादेवी होलकर मनपा विद्यालय, एकता नगर सिंहगढ़ रोड, खडकवासला में मुलाकात कर, निवासियों और स्थनांतरित नागरिकों से बातचीत की।

IMG-20240805-WA0337-300x200 मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे द्वारा बाढ़ग्रस्त भागों का किया निरीक्षण
इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री डॉ. तानाजी सावंत, विधान परिषद की उपसभापति डॉ. नीलम गोर्हे, सांसद श्रीरंग बारणे, विधायक भीमराव तापकीर, माधुरी मिसाल, अण्णा बनसोडे, सिद्धार्थ शिरोले, अश्विनी जगताप, विभागीय आयुक्त डॉ. चंद्रकांत पुलकुंडवार, पुणे शहर के पुलिस आयुक्त अमितेश कुमार, पिंपरी चिंचवड पुलिस आयुक्त विनय कुमार चौबे, पुणे महानगरपालिका आयुक्त डॉ. राजेंद्र भोसले, पिंपरी चिंचवड मनपा आयुक्त शेखर सिंह, जिलाधिकारी डॉ. सुहास दिवसे आदि उपस्थित थे।

IMG-20240805-WA0336-300x200 मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे द्वारा बाढ़ग्रस्त भागों का किया निरीक्षण
मुख्यमंत्री श्री शिंदे ने कहा कि पुणे में बन चुकी बाढ़ की स्थिति को देखते हुए नीली बाढ़ रेखा का पुनः सर्वेक्षण किया जायेगा। बाढ़ग्रस्त नागरिकों को सरकार की ओर से आवश्यक मदद की जा रही है, परंतु बाढ़ का खतरा स्थायी रूप से कम करने के लिए सरकार की ओर से उपाययोजना की जायेगी। बाढ़ग्रस्त घरों के मुद्दे को हल करने के लिए नयी विकास नियंत्रण व प्रोत्साहन नियमावली (डीसीआर) तैयार की जायेगी। घरों के पुनर्विकास के लिए आवश्यकता के अनुसार कानून व नियमों में बदलाव किया जायेगा।

IMG-20240805-WA0335-300x200 मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे द्वारा बाढ़ग्रस्त भागों का किया निरीक्षण
जुनी सांगवी में बाढ़ग्रसितों के साथ मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे का संवाद
मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने पुरानी सांगवी परिसर में स्थानांतरित बाढ़ग्रसित नागरिकों के साथ पुण्यश्लोक अहिल्यादेवी होलकर मनपा विद्यालय में मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया। सरकार की ओर से सभी आवश्यक मदद की जायेगी। बाढ़ से प्रभावित क्षेत्र के नागरिकों का स्थायी रूप से सुरक्षित स्थान पर पुनर्वसन किया जायेगा। इस अवसर पर पिंपरी चिंचवड मनपा आयुक्त श्री सिंह ने बाढ़ग्रसितों के लिए किये गये उपायों की जानकारी दी।

IMG-20240805-WA0334-300x200 मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे द्वारा बाढ़ग्रस्त भागों का किया निरीक्षण
एकता नगर में मुख्यमंत्री की भेंट
सिंहगढ़ रोड पर एकता नगर में बाढ़ग्रसित नागरिकों के लिए किये गये उपायों का मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने निरीक्षण किया, साथ ही करीब डेढ़ घंटे तक नागरिकों के हालचाल और उनकी अड़चनों की जानकारी ली। प्रत्येक नागरिक का जीवन महत्त्वपूर्ण है, इसलिए नागरिकों की सुरक्षा के लिए सभी आवश्यक उपाय किये जायेंगे, ऐसा आश्वासन उन्होंने दिया।

इसके पश्चात इस भाग की गटर लाइन की मरम्मत, पानी की नयी लाइन बिछाना आदि मूलभूत सुविधाएं नागरिकों को दी जाएं, ऐसे निर्देश मुख्यमंत्री ने पुणे महानगरपालिका प्रशासन को दिये। बाढ़ग्रस्त भाग के विभिन्न हिस्सों में सहायता कक्ष शुरू किये जा चुके हैं। स्वास्थ्य दल और आसपास के अस्पताल सुसज्जित रखे जाने आदि के निर्देश उन्होंने दिये। इसके पश्चात खडकवासला बांध के बैक वॉटर का उन्होंने अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया।
श्री शिंदे के हाथों बाढ़ग्रसित नागरिकों को जीवनावश्यक वस्तुओं का वितरण किया गया।

तजा खबरे⬅️

About The Author

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *