मतदान के लिए प्रशासन की ओर से सूक्ष्म नियोजन पर जोर : आगामी 1 अप्रैल से 47 हजार कर्मचारियों को दिया जाएगा प्रशिक्षण

मतदान के लिए प्रशासन की ओर से सूक्ष्म नियोजन पर जोर : आगामी 1 अप्रैल से 47 हजार कर्मचारियों को दिया जाएगा प्रशिक्षण

पुणे, मार्च (जिमाका)
लोकसभा आम चुनाव के मतदान के लिए प्रशासन ने आवश्यक तैयारियां शुरू कर दी हैं और चुनाव आयोग के निर्देशानुसार सूक्ष्म नियोजन बनाने पर जोर दिया जा रहा है। आयोग के निर्देशानुसार मतदान प्रक्रिया को संपन्न कराने के लिए 47 हजार से अधिक अधिकारी-कर्मचारियों को 1 अप्रैल से प्रशिक्षित किया जाएगा।
मतदान के लिए नियुक्त सभी कर्मचारियों को पूरी प्रक्रिया जानने के लिए विस्तृत प्रशिक्षण सत्र आयोजित करने के निर्देश जिलाधिकारी डॉ.सुहास दिवसे ने दिए हैं। कर्मचारियों को ईवीएम के प्रदर्शन के साथ नियमों की जानकारी प्रशिक्षण द्वारा देने के लिए विशेषज्ञ प्रशिक्षक नियुक्त किये गये हैं। मतदान प्रक्रिया के नियमों, बरती जानेवाली सावधानियां, ईवीएम को संभालने के तरीके के बारे में कर्मचारियों को प्रशिक्षित किया जाएगा।

मतदान के लिए पर्याप्त जनशक्ति उपलब्ध होने के लिए उपजिलाधिकारी ज्योति कदम के मार्गदर्शन में जनशक्ति योजना बनाई जा रही है। जिले के चारों लोकसभा चुनाव क्षेत्रों में मतदान के लिए कुल 47 हजार 359 कर्मचारी नियुक्त किए गए हैं।

जिले में कुल 8 हजार 382 मतदान केंद्रों पर प्रत्येक 4 के अनुसार 33 हजार 528 मतदान कर्मी रहेंगे। इनमें से मावल लोकसभा चुनाव क्षेत्र के जिले में आनेवाले 3 विधानसभा चुनाव क्षेत्रों में 1 हजार 339 मतदान केंद्रों के लिए 5 हजार 356 कर्मचारी, पुणे में 2 हजार 18 मतदान केंद्रों के लिए 8 हजार 72, बारामती में 2 हजार 516 मतदान केंद्रों के लिए 10 हजार 64 और शिरूर लोकसभा चुनाव क्षेत्र में 2 हजार 509 मतदान केंद्रों के लिए 10 हजार 36 कर्मचारियों को नियुक्त किया गया है।
मावल के लिए 1 हजार 607, पुणे 2 हजार 422, बारामती 3 हजार 19 और शिरूर लोकसभा चुनाव क्षेत्र के लिए 3 हजार 11 प्रत्येक 30 प्रतिशत अतिरिक्त जनशक्ति को भी प्रशिक्षित किया जाएगा। इसके अलावा चारों विधानसभा क्षेत्रों के 3 हजार 773 कर्मचारियों को भी प्रशिक्षित किया जाएगा। मतदान के दौरान इस जनशक्ति का उपयोग आवश्यकतानुसार किया जाएगा।

कुल जनशक्ति में से लगभग 40 प्रतिशत महिला कर्मचारी हैं, उनके लिए आवश्यक सुविधाएं मतदान केंद्र पर प्रदान की जाएंगी। सभी कर्मचारियों को लोकसभा चुनाव क्षेत्र स्तर पर यादृच्छिकीकरण कर उन्हें मतदान केंद्र पर नियुक्त किया जाएगा। सभी कर्मचारियों को प्रशिक्षण के दौरान मतदान प्रक्रिया की ठीक से जानकारी देनी चाहिए और चुनाव नियमों का कड़ाई से पालन हो इसका ध्यान रखा जाए। यह निर्देश भी जिलाधिकारी डॉ. दिवसे ने अधिकारियों को दिए हैं।

Spread the love
Previous post

स्थानांतरित श्रमिकों के मतदान के लिए कृति योजना तैयार करें : कविता द्विवेदी

Next post

ऑनलाइन चुनाव निधि प्रबंधन प्रणाली के संबंध में राज्य सहकारी निर्वाचन प्राधिकरण एवं स्टेट बैंक के बीच समझौता

Post Comment