पुणे रेल मंडल पर 102 वीं मंडल राजभाषा कार्यान्वयन समिति की बैठक संपन्न

पुणे रेल मंडल पर 102 वीं मंडल राजभाषा कार्यान्वयन समिति की बैठक संपन्न

पुणे, मार्च (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क)
मंडल राजभाषा कार्यान्वयन समिति, पुणे की 102 वीं बैठक मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में 22 मार्च 2024 को संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता श्री बृजेश कुमार सिंह, अपर मंडल रेल प्रबंधक एवं अपर मुख्य राजभाषा अधिकारी ने की।

उन्होंने अपने संबोधन में पुणे मंडल पर राजभाषा के प्रयोग के बारे में संतोष व्यक्त किया तथा बैठक के सदस्यों से गृह मंत्रालय, राजभाषा विभाग द्वारा हिंदी के प्रयोग के लिए जारी वार्षिक कार्यक्रम में उल्लिखित लक्ष्यों को प्राप्त करने को कहा।


बैठक में दिसंबर-2023 को समाप्त तिमाही प्रगति रिपोर्ट की समीक्षा की गई। उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों ने रेलवे में राजभाषा के प्रयोग को बढ़ावा देने के लिए महत्वपूर्ण सुझाव दिए। बैठक का संचालन और धन्यवाद ज्ञापन श्री जे.एस. मीणा, सहायक कार्मिक अधिकारी एवं संपर्क अधिकारी (राजभाषा) ने किया।
यह प्रेस विज्ञप्ति जनसंपर्क विभाग, मध्य रेलवे, पुणे मंडल द्वारा जारी की गई है।

Spread the love

Post Comment