25/06/2025

पुणे में 10 व 11 फरवरी को सद्भावना सम्मेलन

Sadghavana Sammelan

हड़पसर, फरवरी (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क)
मानव उत्थान सेवा समिति, पुणे शाखा के तत्त्वावधान में शनिवार व रविवार 10 व 11 फरवरी 2024 को सायं 6 से 9 बजे तक जागडे प्लॉट, वर्धमान लॉन्स के सामने, गंगाधाम शत्रुंजय मंदिर रोड, आई माता मंदिर के पास, सर्वे नं. 655, बिबवेवाडी, पुणे में दो दिवसीय सद्भावना सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर परम पूज्य श्री सतपाल जी महाराज एवं अनेक आत्म-अनुभवी महात्मागण अपने मानव कल्याणकारी सद्विचारों से जनसमुदाय को संबोधित करेंगे। यह जानकारी मानव उत्थान सेवा समिति, पुणे शाखा की ओर से दी गई है।

सामाजिक सौहार्द तथा सद्भावना एक स्वस्थ एवं सुसंस्कृत समाज की आधारशिला है। अध्यात्म ज्ञान से ही मन की शान्ति और हृदय में सद्भावना पैदा होती है। हृदय में सद्भावना होने पर ही हम परिवार, समाज व देश में सद्भावना स्थापित कर सकते हैं। इसी उद्देश्य से मानव उत्थान सेवा समिति प्रतिवर्ष देश के विभिन्न स्थानों पर अनेक सद्भावना सम्मेलनों एवं सद्भावना सत्संग समारोहों का आयोजन करती है। इस समारोह में आप सपरिवार इष्ट मित्रों सहित सादर आमंत्रित हैं।
अधिक जानकारी के लिए मानव उत्थान सेवा समिति शाखा पुणे से निम्नलिखित नंबरों पर 9922995437/ 9270013389/ 9096546015 या 9890118975 संपर्क किया जा सकता है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *