लोकसेवकों के भ्रष्टाचार की शिकायत करने की सुविधा उपलब्ध

लोकसेवकों के भ्रष्टाचार की शिकायत करने की सुविधा उपलब्ध
पुणे, अक्टूबर (जिमाका)
लोकसेवकों की भ्रष्टाचार की शिकायतें नागरिकों को भ्रष्टाचार निरोधक विभाग को प्रस्तुत करने हेतु तालुका के सरकारी विश्रामगृह में सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे के दौरान विभाग के अधिकारी उपस्थित रहेंगे। यह जानकारी सहायक आयुक्त दयानंद गावडे ने दी है।
भोर में मंगलवार 8 अक्टूबर को, लोणावला 9 अक्टूबर, बारामती 10 अक्टूबर, खेड राजगुरुनगर 11 अक्टूबर, नारायणगांव 12 अक्टूबर, दौंड 13 अक्टूबर, सासवड 14 अक्टूबर, शिरुर 19 अक्टूबर, इंदापुर 20 अक्टूबर और जुन्नर में 27 अक्टूबर को विभाग के अधिकारी उपस्थित रहेंगे। इस समयसूची के अनुसार उपस्थित होकर नागरिक अपनी जानकारी एवं शिकायतें प्रस्तुत कर सकते हैं।
यह जानकारी भ्रष्टाचार विभाग के पुणे विभाग के पुलिस अधीक्षक शिरीष सरदेशपांडे ने दी है।