भारत का प्रतिनिधित्व करनेवाली प्रिया कामठे मनसे द्वारा सम्मानित

कोंढवा, जुलाई (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क)
हड़पसर विधानसभा चुनाव क्षेत्र के कोंढवा बुद्रुक निवासी कामठे परिवार की बेटी सुश्री प्रिया राजेंद्र कामठे पाटिल ने उज्बेकिस्तान में आयोजित 7 वीं एशियाई जुजुत्सु चैंपियनशिप प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व किया और 74 किलोग्राम भार वर्ग में कांस्य पदक प्राप्त किया।
महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना पुणे शहर की ओर से पुणे शहराध्यक्ष साईनाथ बाबर, स्थानीय शाखा अध्यक्ष अमित जगताप, मनविसे विभाग अध्यक्ष अशोक पवार, मनसे विभाग सचिव गोरख इंगले एवं अन्य पदाधिकारियों ने प्रिया कामठे का अभिनंदन किया एवं भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।