15/07/2025

हड़पसर विधानसभा भाजयुमो के संयोजक पद पर प्रमोद सातव का चयन

Pramod Satav

हड़पसर, जनवरी (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क)
भारतीय जनता युवा मोर्चा पुणे शहर के महासचिव एडवोकेट प्रमोद सुनील सातव को भारतीय जनता युवा मोर्चा पश्चिम महाराष्ट्र विभाग के अंतर्गत महाविजय 2024 के हड़पसर विधानसभा चुनाव क्षेत्र के संयोजक पद पर चुना गया है।

उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और भाजपा महाराष्ट्र प्रदेशाध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले के मार्गदर्शन में भारतीय जनता युवा मोर्चा के महाराष्ट्र प्रदेशाध्यक्ष राहुल लोणीकर ने प्रमोद सातव की हड़पसर विधानसभा संयोजक पद पर नियुक्ति की है। आगामी लोकसभा और विधानसभा चुनाव के दौरान पार्टी के विकास के लिए हरसंभव प्रयास करने की जिम्मेदारी उनके कंधों पर सौंपी गई है।

About The Author

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed