अरयाही शुक्ला ने जन्मदिन के अवसर पर किया पौधारोपण
वर्धा, सितंबर (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क)
महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय परिसर स्थित अपने आवास पर केंद्रीय विद्यालय शिक्षक अमरेश कुमार शुक्ल की सुपुत्री अरयाही शुक्ला ने अपने 8वें जन्मदिन को बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया। अरयाही शुक्ला, कक्षा तृतीय की छात्रा का जन्मदिन ऋषि पंचमी के पवित्र दिन होता है। उनके द्वारा जन्मदिन के अवसर पर प्रति वर्ष पौधरोपण के माध्यम से पर्यावरण को संरक्षित रखने व हरियाली को बनाए रखने का संदेश दिया जाता है।
गत वर्षों की भांति इस वर्ष भी पर्यावरण संरक्षण की दिशा में कदम उठाते हुए उन्होंने पीपल, पारिजात, समी, आम, बरगद एवं अमरूद के छायादार व फलदार पौधों का रोपण किया। कम उम्र होने के बावजूद वह इस कार्य को कर रही है ताकि विश्विद्यालय परिसर हरा भरा बना रहे। ज्ञात हो कि इनके पिता अमरेश कुमार शुक्ल, शिक्षक केंद्रीय विद्यालय, भी पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधरोपण करने, प्रदूषण कम करने व प्लास्टिक प्रयोग न करने से सम्बंधित जागरूकता फैलाने का कार्य करते रहते हैं।
इनके द्वारा निकट भविष्य में पर्यावरण को समर्पित एक विशाल बाग को लगाने का संकल्प लिया गया है। इस अवसर पर उनकी माता सोनल शुक्ला, दादी माधुरी शुक्ला व दादा रामप्रताप शुक्ल ने प्रसन्नता व्यक्त की।