01/08/2025

पानीपत शौर्य स्मारक के विकास के लिए सर्वतोपरी सहयोग : मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस

CM Panipat2

पानीपत शौर्य स्मारक के विकास के लिए सर्वतोपरी सहयोग : मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस

छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा होगी स्थापित; प्रतिमा स्थापना के लिए राजशिष्टाचार मंत्री जयकुमार रावल होंगे समन्वयक

नई दिल्ली, जनवरी (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क)

मराठों ने राष्ट्र संरक्षण के लिए पानीपत की लड़ाई में जान की बाजी लगाकर युद्ध किया। इस युद्ध के शौर्य स्मारक के लिए महाराष्ट्र शासन हर संभव सहयोग करेगाऐसा आश्वासन मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने आज पानीपत में दिया।

पानीपत युद्ध को 264 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर यहां के कालाआम परिसर में आज मराठा शौर्य दिवस का आयोजन किया गया था। मराठा वीर योद्धाओं को अभिवादन करने के लिए पिछले 19 वर्षों से पानीपत शौर्य समिति की ओर से इस कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है।

CM-Panipat-300x201 पानीपत शौर्य स्मारक के विकास के लिए सर्वतोपरी सहयोग : मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस

इस अवसर पर केंद्रीय स्वास्थ्य राज्यमंत्री प्रतापराव जाधवकेंद्रीय खेल एवं युवा कल्याण राज्यमंत्री रक्षा खडसेराज्य के राजशिष्टाचार एवं विपणन मंत्री जयकुमार रावलपूर्व केंद्रीय मंत्री रावसाहेब दानवेसांसद राजाभाऊ वाझे और हरियाणा शासन के अधिकारीस्थानीय नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री श्री फडणवीस ने कहा कि इस युद्ध अभियान से उस समय बहुत कुछ सीखने को मिला। छत्रपति शिवाजी महाराज ने महाराष्ट्र को जाति-पाति से ऊपर उठकर देश के लिए लड़ने की जो सीख दीउसका पालन मावलों ने किया और इसीलिए दिल्ली का तख्त मराठों ने एक समय संभाला। यह एकता की सीख कायम रखते हुए विकसित महाराष्ट्र और भारत का निर्माण करेंऐसा भी उन्होंने कहा।

CM-Panipat4-300x202 पानीपत शौर्य स्मारक के विकास के लिए सर्वतोपरी सहयोग : मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस

इस स्मारक के लिए और अधिक भूमि आवश्यक होने के कारण उसके लिए महाराष्ट्र शासन हर संभव सहयोग करेगाऐसा उल्लेख करते हुए इस परिसर में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा भी राज्य शासन की ओर से स्थापित की जाएगीऐसी घोषणा मुख्यमंत्री श्री फडणवीस ने की। इसके लिए राजशिष्टाचार मंत्री जयकुमार रावल समन्वयक के रूप में काम देखेंगेऐसा भी उन्होंने बताया।

इस अवसर पर केंद्रीय स्वास्थ्य राज्यमंत्री प्रतापराव जाधव और पूर्व मंत्री रावसाहेब दानवे ने भी अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का प्रास्ताविक पानीपत शौर्य समिति के अध्यक्ष प्रदीप पाटील ने किया। इस अवसर पर समिति की ओर से अमरावती के नितिन धांडे को शौर्य स्मारक पुरस्कार प्रदान किया गया।

CM-Panipat3-300x191 पानीपत शौर्य स्मारक के विकास के लिए सर्वतोपरी सहयोग : मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस

यह कार्यक्रम सफल बनाने के लिए सशक्त भारत परिवारमराठा सेवा संघहरियाणा समस्त धानक मराठा समाजधनुष्यधारी धानक समाजमराठा उत्थान समितिमुदगल चेतना परिवार चैरिटेबल ट्रस्टछत्रपति शिवाजी महाराज वेलफेयर संघपानीपत सार्वजनिक मराठा गणेश मंडल ने प्रयास किए।

कार्यक्रम की झलकियां :

• कार्यक्रम की शुरुआत महाराष्ट्र राज्य गीत से हुई।

• शिंदेशाही पगड़ीशौर्य स्मारक की प्रतिमा और शाल देकर मुख्यमंत्री का स्वागत।

• विभिन्न राज्यों से तथा महाराष्ट्र के विभिन्न दलों द्वारा मर्दानी खेलों का प्रदर्शन।

• महाराष्ट्रदिल्ली और पानीपत से बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित। विशेष रूप से ऑस्ट्रेलिया से भी कुछ नागरिक विशेष रूप से उपस्थित।

About The Author

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed