पंडित नेहरू भाजीपाला व्यापारी संघटना नवरात्रि महोत्सव के अध्यक्ष अनिल मोरे व कार्याध्यक्ष पद पर राजेंद्र कोंडे नियुक्त

हड़पसर, सितंबर (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क)
पंडित नेहरू भाजीपाला व्यापारी संघटना नवरात्रि महोत्सव वर्ष 2024-25 के अध्यक्ष अनिल मोरे व कार्याध्यक्ष पद पर राजेंद्र कोंडे का चयन किया गया है। कार्यकारिणी की बैठक में सर्वसम्मति से चयन की घोषणा की गई। यह नियुक्ति संघटना के संस्थापक अध्यक्ष बालासाहेब भिसे, कार्याध्यक्ष शैलेश नवले, उपाध्यक्ष राजेंद्र गायकवाड, पूर्व अध्यक्ष हेमंत ढमढेरे, सुमंत तुपे के प्रमुख मार्गदर्शन में की गई है।
इस वर्ष की नवनियुक्त कार्यकारिणी इस तरह है- उपाध्यक्ष : अमर चौधरी, राजू नालबंद, राजाभाऊ डांगमाली, तुषार पायगुडे, दयानंद राऊत, सचिव : अभिजीत ससाणे, सहसचिव : संतोष हिंगणे, कोषाध्यक्ष : प्रवीण टिलेकर, अशोक राऊत, शक्तिपीठ पुरस्कार संयोजन समिति अध्यक्ष हेमंत ढमढेरे, महिला अध्यक्ष कैवल शिंदे, उपाध्यक्ष सविता चौधरी व भारती तुपे।