01/07/2025

वर्ष 2024 के लिए पद्म पुरस्‍कारों की घोषणा

NPIC-202412674844

सरकार ने वर्ष 2024 के पद्म पुरस्कारों की घोषणा कर दी है। इनमें पांच पद्म विभूषण, 17 पद्म भूषण और 110 पद्मश्री विजेताओं के नाम शामिल हैं। पुरस्कार पाने वालों में तीस महिलाएं हैं।

सूची में विदेशी, अनिवासी भारतीय मूल के लोग, विदेशों में रहने वाले भारतीय नागरिक सहित आठ व्यक्ति  शामिल हैं। नौ व्यक्तियों को मरणोपरांत पुरस्कार देने की घोषणा की गई है।

पूर्व उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू और अभिनेता चिरंजीवी, अभिनेत्री वैजयंतीमाला बाली, भरतनाट्यम नृत्‍यांगना पदमा सुब्रह्मण्‍यम को पद्म विभूषण पुरस्कारों के लिए चुना गया है। सामाजिक कार्यकर्ता बिंदेश्वर पाठक को मरणोपरांत पद्म विभूषण पुरस्‍कार से सम्‍मानित किया गया है।

सर्वोच्‍च न्‍यायालय की पहली महिला न्यायाधीश एम.फातिमा बीवी और तमिल अभिनेता विजय कांत को भी मरणोपरांत पद्मभूषण पुरस्‍कार प्रदान किया गया है। पद्मभूषण पुरस्‍कार पाने वालों में बॉलीवुड अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती, गायिका ऊषा उथुप, उद्योगपति सीताराम जिंदल, संगीत निर्देशक प्‍यारेलाल शर्मा और फॉक्‍सकोन अध्‍यक्ष यंग ल्‍यू शामिल हैं।

पद्म पुरस्कार विजेताओं में 34 ऐसे नायक भी हैं, जिनकी चर्चा बहुत कम है। इनमें भारत की पहली महिला महावत पर्बती बरूआ, जनजातीय पर्यावरण कार्यकर्ता चामी मुर्मु और सामाजिक कार्यकर्ता संगथंनकिमा शामिल हैं।
पद्म पुरस्कार देश का सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार है। इसे तीन श्रेणियों – पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री नाम से प्रदान किया जाता है। ये पुरस्कार कला, सामाजिक कार्य, सार्वजनिक क्षेत्र, विज्ञान और इंजीनियरिंग, व्यापार और उद्योग, चिकित्सा, साहित्य और शिक्षा सहित विभिन्न विषयों-गतिविधियों में योगदान के लिए दिए जाते हैं।

पद्म विभूषण असाधारण और विशिष्ट सेवा के लिए, पद्म भूषण उच्च कोटि की विशिष्ट सेवा के लिए और पद्म श्री किसी भी क्षेत्र में विशिष्ट सेवा के लिए प्रदान किया जाता है। पद्म पुरस्कारों की घोषणा हर वर्ष गणतंत्र दिवस के अवसर पर की जाती है।

About The Author

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *