30/07/2025

हमारी सरकार पुणे शहर एवं हड़पसर के विकास के लिए प्रतिबद्ध : मंत्री उदय सामंत

Uday Sawant-Nana

हमारी सरकार पुणे शहर एवं हड़पसर के विकास के लिए प्रतिबद्ध : मंत्री उदय सामंत

हड़पसर, अप्रैल (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क)
महाराष्ट्र राज्य के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व व पुणे शहरप्रमुख प्रमोद नाना भानगिरे के माध्यम से हड़पसर विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न विकास कार्यों को गति मिली है। चुनाव क्षेत्र के प्रभाग क्रमांक 26 में 93 करोड़ रुपये के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण समारोह राज्य के उद्योग व मराठी भाषा मंत्री तथा शिवसेना पुणे जिला संपर्क मंत्री उदय सामंत व रोहियो कैबिनेट मंत्री भरत गोगावले के शुभ हाथों बड़े उत्साह के साथ संपन्न हुआ।

इसमें स्व.दत्तोबा उर्फ आप्पा शंकरराव तरवडे संतसृष्टि में 21 फुट ऊंची विट्ठल की प्रतिमा तथा संतसृष्टि का अनावरण, बाल उद्यान, कौसरबाग कोंढवा-हड़पसर में स्केटिंग ग्राउंड, महात्मा ज्योतिराव फुले स्विमिंग पूल तथा कडनगर से हांडेवाड़ी तक पीपीपी आधार पर चल रहे कार्य का लोकार्पण शामिल है। इस अवसर पर यहां हड़पसर विधानसभा चुनाव क्षेत्र के विधायक चेतन तुपे पाटिल, शिवसेना धर्मवीर आध्यात्मिक सेना के प्रदेशाध्यक्ष अक्षय भोसले, शिवसेना पुणे जिला प्रमुख उल्हास तुपे, रमेश बापू कोंडे, पंकज कोद्रे, डॉ.शंतनु जगदाले, महादेव दंडी सहित महायुति के कई पदाधिकारी उपस्थित थे।

महाराष्ट्र राज्य के उद्योगमंत्री उदय सामंत ने कहा कि महागठबंधन सरकार के कार्यकाल में कई विकास परियोजनाओं को गति मिली। पुणे शहर में भी विकास का स्तर बढ़ा है। वहीं, शहर प्रमुख प्रमोद नाना भानगिरे के माध्यम से हड़पसर में विकास की नदी बहने लगी है। इस विकास की गंगा को विभिन्न परियोजनाओं के माध्यम से अधिक प्रवाह से आगे बढ़ाने के लिए महागठबंधन सरकार प्रतिबद्ध है।
रोहियो कैबिनेट मंत्री भरत गोगावले ने कहा कि तत्कालीन मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने महाराष्ट्र राज्य का बड़े पैमाने पर विकास करने और राज्य को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए काम किया। इसमें स्वास्थ्य, बुनियादी ढांचे, शिक्षा, युवाओं व महिलाओं के लिए कई योजनाओं के लिए निधि उपलब्ध कराई। इस महान उद्देश्य के लिए पुणे शहर में भी बड़ी मात्रा में निधि उपलब्ध कराई गई।

हड़पसर का हुआ विकास वहां के नागरिकों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन ला रहा है और यह परिवर्तन निर्माण कार्य एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में शहर प्रमुख प्रमोद नाना भानगिरे द्वारा किया गया है, इसकी निश्चित रूप से खुशी है। वे नागरिकों के जीवन की गुणवत्ता में सुधार लाने के लिए प्रतिबद्ध रहेंगे।

शिवसेना पुणे शहर प्रमुख प्रमोद नाना भानगिरे ने कहा कि मुख्यमंत्री के रूप में एकनाथ शिंदे ने अपने कार्यकाल के दौरान पुणे शहर में कई विकासात्मक परिवर्तन लाए। इसके साथ ही हड़पसर विधानसभा चुनाव क्षेत्र के लिए भारी निधि उपलब्ध कराकर बुनियादी ढांचे को सक्षम बनाने की पहल की गई है। सार्वजनिक जीवन में कार्य करते हुए भी वे जनहित को प्राथमिकता देते हुए कार्य करते रहे हैं।
पीपीपी आधार पर निर्मित बाईपास से हड़पसर विधानसभा चुनाव क्षेत्र के लाखों नागरिकों को यातायात की भीड़ से मुक्ति मिलेगी और उनका समय भी बचेगा। साथ ही जनता के हितों को ध्यान में रखते हुए उन्हें आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराना हमारा कर्तव्य है। हम भविष्य में नागरिकों की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए तैयार हैं।

About The Author

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *