09/07/2025

वृद्धाश्रम को ध्वनि नियंत्रण सेट प्रदान

Manjrai Oldhome

वृद्धाश्रम को ध्वनि नियंत्रण सेट प्रदान

मांजरी, मार्च (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क)
स्व. धोडोपंत लक्ष्मण मचाले और स्व. मंदाकिनी धोडोपंत मचाले के स्मरण में उनका लड़का जयवंत मचाले (आकाशवाणी रिटायर अधिकारी) व बहु अनुपमा जयवंत मचाले ने ध्वनि नियंत्रण सेट मांजराई देवी वृद्धाश्रम को उपहार में प्रदान किया है।

जयवंत मचाले और अनुपमा मचाले ने इस अवसर पर मांजराई देवी वृद्धाश्रम को भेट देकर दादा-दादी की अपनेपन से पूछताछ करके उन्हें एक अलग खुशी दी है। वे सदैव वृद्धाश्रम में विभिन्न प्रकार की जरूरत की चीजें देते हैं, जिससे मनुष्य की सच्ची मानवता का पता चलता है।

अपने जीवन के सुखद पल निराधारों के साथ बिताने और उनकी मदद करने से उनका आशीर्वाद आप सभी के लिए सदैव प्रेरणादायी रहेगा। इन शब्दों में मांजराई देवी वृद्धाश्रम की संस्थापिका सचिव रत्नमाला जयवंत घुले ने मचाले परिवार के प्रति धन्यवाद करते हुए अपनी भावना व्यक्त की।

About The Author

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *