20/07/2025

मध्य रेल के पुणे मंडल पर राजभाषा पखवाड़ा मनाया गया

57BE5C1F-57F2-4D9C-B4F8-7757DC0B5F2E

मध्य रेल के पुणे मंडल पर राजभाषा पखवाड़ा मनाया गया

पुणे, सितंबर (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क)
पुणे मंडल पर 14 से 27 सितंबर, 2024 तक राजभाषा पखवाड़ा मनाया गया। पखवाड़े के दौरान विभिन्न हिंदी प्रतियोगिताएं, हिंदी प्रश्न मंच, हिंदी कार्यशाला, पुस्तक समीक्षा, कर्मचारियों को हिंदी में कार्य करने के लिए प्रेरित करने हेतु टेबल ट्रेनिंग और हिंदी तकनीकी संगोष्ठी का लाभ व्यापक रूप से अधिकारियों और कर्मचारियों को हो, इसलिए वेब एक्स के माध्यम से हिंदी तकनीकी संगोष्ठी का आयोजन किया गया।

E9DFA4DD-0E3D-4D05-8129-88264B24AD3C-300x199 मध्य रेल के पुणे मंडल पर राजभाषा पखवाड़ा मनाया गया
राजभाषा पखवाड़े के समापन समारोह के अवसर पर शुक्रवार, 27 सिंतबर को मंडल राजभाषा कार्यान्वयन समिति की 104 वीं बैठक आयोजित की गई और अधिकारियों के लिए हिंदी प्रश्न मंच का आयोजन किया गया, जिसमें अधिकारियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
मंडल राजभाषा कार्यान्वयन समिति की बैठक के दौरान डॉ. मिलिंद हिरवे, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक द्वारा मुंशी प्रेमचंद की प्रसिद्ध कहानी ‘कफन’ पर विस्तृत चर्चा की और संरक्षा विभाग द्वारा तकनीकी संगोष्ठी का आयोजन किया, जिसमें संरक्षा पहलुओं पर जागरूकता संबधित प्रमुख्य विषयों पर वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी श्री राजेंद्र कुमार कटल ने हिंदी प्रस्तुतीकरण दिया।

3E9341F8-E07E-4525-B64E-2A5EA22ABF6F-300x199 मध्य रेल के पुणे मंडल पर राजभाषा पखवाड़ा मनाया गया
कार्यक्रम के अंत में मंडल रेल प्रबंधक श्रीमती इन्दू दुबे के करकमलों से अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र एवं नकद पुरस्कार प्रदान किए गए। अपर मंडल रेल प्रबंधक एवं अपर मुख्य राजभाषा अधिकारी श्री बी.के. सिंह के मार्गदर्शन में संपूर्ण राजभाषा पखवाड़े का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अधिकारी एवं कर्मचारियों ने सहभाग लिया।
कार्यक्रम का सूत्र-संचालन सहायक कार्मिक अधिकारी एवं संपर्क अधिकारी (राजभाषा) श्री जे.एस. मीणा ने किया।
यह प्रेस विज्ञप्ति मध्य रेल पुणे मंडल द्वारा जारी की गई है।

About The Author

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *