01/07/2025

जरूरतमंद लोगों तक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना मेरी नैतिक जिम्मेदारी : निनाद टेमगिरे पाटिल

Ninad Patil

हड़पसर, अगस्त (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क)
अजीतदादा पवार के मार्गदर्शन में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी का चिकित्सा सेल महाराष्ट्र में मरीजों की समस्याओं को हल करने को प्राथमिकता देगा। स्वास्थ्यदूत की अहम भूमिका निभाते हुए जरूरतमंद लोगों तक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना मेरी नैतिक जिम्मेदारी, मैं मानता हूं। यह विचार राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी चिकित्सा सेल महाराष्ट्र प्रदेश के नवनियुक्त कार्याध्यक्ष निनाद टेमगिरे पाटिल ने व्यक्त किए।

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी चिकित्सा सेल के पुणे जिलाध्यक्ष निनाद टेमगिरे पाटिल की हाल ही में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी चिकित्सा सेल महाराष्ट्र प्रदेश के कार्याध्यक्ष पद पर नियुक्ति की गई है। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी चिकित्सा सेल खेड के तालुकाध्यक्ष विशाल तुलवे और अन्य पदाधिकारीगणों ने नवनियुक्त कार्याध्यक्ष निनाद टेमगिरे पाटिल का सम्मान किया।

हड़पसर में निनाद टेमगिरे पाटिल की छवि एक ईमानदार लोकसेवक के रूप में है जो मरीजों की समस्याओं को हल करने और केंद्र और राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को जनता तक पहुंचाने के लिए अथक प्रयास करते हैं, इसलिए इस नियुक्ति के लिए उन्हें हर तरफ से बधाई दी जा रही है।

About The Author

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *