29/06/2025

हड़पसर राष्ट्रवादी युवक कांग्रेस की बैठक व पद वितरण समारोह संपन्न

NCP_Ajeet

हड़पसर, जनवरी (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क)
हड़पसर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र राष्ट्रवादी युवक कांग्रेस की बैठक एवं पद वितरण समारोह सावली हॉल ससाणेनगर में बड़े हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। राष्ट्रवादी युवक कांग्रेस हड़पसर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के अध्यक्ष इंद्रसेन जयवंत काकडे की पहल से उक्त बैठक एवं पद वितरण समारोह का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया था।

उक्त बैठक में हड़पसर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के विधायक चेतन तुपे और राष्ट्रवादी युवक कांग्रेस के पुणे शहर अध्यक्ष समीर चांदेरे ने बैठक में उपस्थित युवा कार्यकर्ताओं को संबोधित किया, साथ ही नवनियुक्त पदाधिकारियों का अभिनंदन किया। इस अवसर पर यहां पूर्व नगरसेवक योगेश ससाणे, राष्ट्रवादी युवक कांग्रेस महाराष्ट्र प्रदेश के उपाध्यक्ष अजीत घुले, पुणे शहर कार्याध्यक्ष मनोज बालवडकर, पंचायत समिति सदस्य जितीन कांबले, राकांपा हड़पसर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. शंतनु जगदाले, कार्याध्यक्ष अमर तुपे, उपाध्यक्ष आजिनाथ भोईटे, महिला आघाडी उपाध्यक्ष स्मिता दातीर, वरिष्ठ नेता साहबराव लोणकर, हर्षल तुपे, निनाद टेमगिरे आदि उपस्थित थे।

इस अवसर पर नवनियुक्त पदाधिकारियों को गणमान्य नेताओं द्वारा नियुक्ति पत्र दिये गये। उपस्थित नेता व अतिथिगणों का स्वागत कार्यक्रम के आयोजक अध्यक्ष इंद्रसेन जयवंत काकडे ने किया।

About The Author

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *